{"_id":"6a3d69fac2d54a1dfe0b989a","slug":"agra-municipal-corporation-team-removes-encroachment-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पर हंगामा: बुलडोजर पर चढ़ा दुकानदार, फिर भी न रुकी निगम की कार्रवाई; ढहा दिए टिनशेड और छज्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पर हंगामा: बुलडोजर पर चढ़ा दुकानदार, फिर भी न रुकी निगम की कार्रवाई; ढहा दिए टिनशेड और छज्जे
Thu, 25 Jun 2026 11:30 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:30 PM IST
सार
आगरा में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को विरोध झेलना पड़ा। दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद भी नगर निगम की कार्रवाई नहीं रुकी। टीम ने अतिक्रमण को ढहा दिया।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में सुल्तानगंज पुलिया से मुगल रोड पर अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टास्क फोर्स को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। हालांकि, टीम ने सख्ती दिखाते हुए मुगल रोड होते हुए रश्मि मेडिकेयर अस्पताल तक चलाए गए अभियान में टिनशेड, छज्जे और अतिक्रमण ढहा दिए गए। कार्रवाई के विरोध में दुकानदार बुलडोजर पर चढ़ गया और कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की, लेकिन टास्क फोर्स ने अभियान जारी रखा।
नगर निगम टास्क फोर्स ने रश्मि मेडिकेयर अस्पताल के बाहर अवैध रूप से वाहन पार्किंग संचालित करने और कैंटीन चलाने पर संचालक हिमांशु सिंघल पर नौ हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निगम अधिकारियों ने उन्हें भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण और अवैध गतिविधियां न करने की चेतावनी भी दी। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने में सहयोग करें।