फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Monument Will Open On 1st September Tajmahal Still Closed

ताजमहल और आगरा किला पर जारी रहेगा प्रतिबंध, एक सितंबर से अन्य सभी स्मारक खुलेंगे

Fri, 21 Aug 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 21 Aug 2020 12:12 AM IST
सार

एक सितंबर से खुल जाएंगे शहर के स्मारक, पर्यटकों को करना होगा प्रोटोकॉल का पालन

विज्ञापन
Agra Monument Will Open On 1st September Tajmahal Still Closed
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजमहल और आगरा किला को छोड़कर बाकी सभी स्मारक में बफर जोन समाप्त हो गया है। एक सितंबर से पर्यटक सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, एत्माउ्ददौला आदि स्मारकों में मास्क पहनकर घूम सकेंगे। इन स्मारकों को अपने निर्धारित समय पर खोला और बंद किया जाएगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने गुरुवार को पुरातत्व स्मारक में घूमने पर लगी रोक हटा ली। लेकिन ताजमहल और आगरा किला घूमने पर प्रतिबंध बरकरार रहेगा। डीएम ने कहा बफर जोन की समीक्षा के बाद ये निर्णय लिया है। ताजमहल और आगरा किला अभी बफर जोन में हैं। साप्ताहिक बंदी के दिन स्मारक नहीं खुलेंगे। 
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने बताया कि ताजनगरी में कोरोना संक्रमण दर में कमी आई है। दिल्ली, एनसीआर से पर्यटक आगरा आते हैं, वहां भी हालात सुधरे हैं। दिल्ली में स्मारक खुले हैं, अब आगरा में भी पुरातत्व स्मारक में दो गज की दूरी और मास्क पहन कर लोग भ्रमण कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 

महताब बाग से देख सकेंगे ताज

जिलाधिकारी ने कहा कि ताजमहल में प्रवेश पर रोक है। एडीए ने महताब बाग को खोल दिया है। वहां भी नियमों का पालन करते हुए दूर से पर्यटक ताजमहल देख सकेंगे। ताजमहल और आगरा किला दूसरे चरण में खोले जाएंगे। पहले चरण में इन्हें छोड़कर बाकी सभी स्मारक खोले गए हैं। 

खाली पड़े होटल, रेस्टोरेंट

आगरा के दो मुख्य स्मारक नहीं खुलने से होटल, रेस्टोरेंट व पर्यटन कारोबार ठप पड़ा है। होटल बंद हैं। रेस्टोरेंट में अनुमति मिलने के बाद भी ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed