फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro Work Speeded Up Route Diverted new Arrangement On Mg Road

Traffic Diverted: आगरा मेट्रो के काम में आई तेजी, रूट डायवर्ट...एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था में हुआ बदलाव

Fri, 07 Mar 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 10:01 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के काम में तेजी आ गई है। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड रूट डायवर्ट किया गया है। यदि आपको एमजी रोड पर जाना है तो रूट प्लान देखकर ही निकलें। 
 

विज्ञापन
Agra Metro Work Speeded Up Route Diverted new Arrangement On Mg Road
यातायात व्यवस्था में बदलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की लाइफ लाइन यानी एमजी रोड पर मेट्रो रेल के कार्यों के कारण जाम से निपटने के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यदि आपको एमजी रोड पर जाना है तो रूट प्लान देखकर ही निकलें। 
विज्ञापन


भगवान टाॅकीज से सिकंदरा, दयालबाग की ओर से आने वाले वाहन जो दीवानी, सूरसदन, संजय प्लेस की ओर जाएंगे, उन्हें सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवाल पार्क, हरीपर्वत चौराहे से होकर गुजारा जाएगा। दीवानी से हरीपर्वत, कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले वाहन आरबीएस से मदिया कटरा, तहसील सदर की ओर से निकाले जाएंगे। हरीपर्वत चौराहे से क्लब की ओर जाने वाले वाहनों को तहसील चौराहे, कलेक्ट्रेट तिराहे, तारघर से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


 
 

सेंट जोंस चौराहे से क्लब चौराहे की ओर से जाने वाला ट्रैफिक लोहामंडी, पंचकुइयां से कलेक्ट्रेट की ओर गुजारा जाएगा। साईं का तकिया चौराहे पर आगरा क्लब चौराहे की ओर जाने वाले वाहन नामनेर होकर गुजरेंगे। क्लब चौराहे से भगवान टाॅकीज की ओर जाने वाले ट्रैफिक को यमुना किनारा, वाटरवर्क्स से गुजारा जाएगा।

 

वहीं प्रतापपुरा से भगवान टाॅकीज की ओर जाने वाले वाहनों को भी लंबा चक्कर लगाकर यमुना किनारा से गुजारा जाएगा। कलेक्ट्रेट की ओर से सेंट जोंस की ओर जाने वाले वाहनों को भी पंचकुइंया, लोहामंडी होकर गुजारा जाएगा। यातायात पुलिस के मुताबिक, हल्के वाहनों को एमजी रोड पर पंचकुइयां से मदिया कटरा होते हुए गुजारा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed