{"_id":"5fce580437668d5db546cb87","slug":"agra-metro-will-run-between-six-stations-in-first-phase","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: ताजनगरी में सबसे पहले छह स्टेशन के बीच दौड़ेगी मेट्रो, जानें कब कर पाएंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: ताजनगरी में सबसे पहले छह स्टेशन के बीच दौड़ेगी मेट्रो, जानें कब कर पाएंगे सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी ने बटन दबाकर किया आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाया और आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर टीडीआई मॉल के सामने ताज पूर्वी गेट स्टेशन के पिलर की नींव के लिए ड्रिलिंग मशीन से खोदाई शुरू हो गई। सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर, 2022 तक छह स्टेशन पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। मेट्रो में बैठकर आप ताजमहल और आगरा फोर्ट जा सकेंगे। आगरा में 29 किमी मेट्र्रो ट्रैक का निर्माण होगा। 27 स्टेशन बनेंगे। सात भूमिगत होंगे जबकि 20 एलिवेटेड स्टेशन होंगे।
2 of 7
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का हुआ शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
पहले चरण में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) छह किमी का प्राथमिक कॉरिडोर सेक्शन पूरा करेगी। इसमें छह स्टेशन ताजमहल पूर्वी गेट, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद हैं। इनमें तीन एलिवेटेड स्टेशन के लिए 273 करोड़ रुपये का काम सोमवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी ने ड्रिल मशीन से ताज पूर्वी गेट स्टेशन निर्माण का शुभारंभ किया है।
3 of 7
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा कि सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर, 2022 तक प्रायर्टी कॉरिडोर में ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। एलिवेटेड स्टेशन से ज्यादा समय भूमिगत स्टेशनों के लिए टनल की खोदाई में लगता है। तीनों भूमिगत स्टेशन घनी आबादी क्षेत्र में हैं, ऐसे में हमें यहां के लोगों के सहयोग की जरूरत है। सहयोग से ही हम इस काम को दो साल में पूरा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने कहा कि हमने जहां भी मेट्रो बनाई है, समय सीमा के अंदर काम किया है। कानपुर में नौ किमी ट्रैक हमने एक साल में पूरा कर लिया है। आगरा में सिर्फ सात किमी ट्रैक का निर्माण होना है। हमारी यही कोशिश है कि इसे हम रिकार्ड टाइम में पूरा करें। क्योंकि एक-एक दिन काम रुकने से हमें बहुत नुकसान होगा। एक दिन काम पिछड़ने का मतलब है हमें 75 लाख रुपये का नुकसान होना। प्रोजेक्ट की लागत नहीं बढ़े इसके लिए हम इसे समय पर पूरा कर लेंगे। सरकार का बहुत सहयोग है। एमडी ने कहा कि प्रायर्टी कॉरिडोर में सबसे तेज सिविल वर्क होंगे।
विज्ञापन
5 of 7
यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव साथ में अन्य अफसर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा समेत लखनऊ और कानपुर मेट्रो की बागडोर संभाल रहे प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने आईआईटी रुड़की से बीटेक करने के बाद आईआईटी कानपुर से एमटेक किया। 10 साल तक दिल्ली मेट्रो में काम करने के बाद अब उत्तर प्रदेश में विस्तार करने के लिए उन्हें वर्ष 2015 में यूपीएमआरसी की कमान सौंपी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।