फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Metro: ताजनगरी में सबसे पहले छह स्टेशन के बीच दौड़ेगी मेट्रो, जानें कब कर पाएंगे सफर

Tue, 08 Dec 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Agra Metro will run between six stations in first phase
पीएम मोदी ने बटन दबाकर किया आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाया और आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर टीडीआई मॉल के सामने ताज पूर्वी गेट स्टेशन के पिलर की नींव के लिए ड्रिलिंग मशीन से खोदाई शुरू हो गई। सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर, 2022 तक छह स्टेशन पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। मेट्रो में बैठकर आप ताजमहल और आगरा फोर्ट जा सकेंगे। आगरा में 29 किमी मेट्र्रो ट्रैक का निर्माण होगा। 27 स्टेशन बनेंगे। सात भूमिगत होंगे जबकि 20 एलिवेटेड स्टेशन होंगे।

Agra Metro will run between six stations in first phase
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का हुआ शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

पहले चरण में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) छह किमी का प्राथमिक कॉरिडोर सेक्शन पूरा करेगी। इसमें छह स्टेशन ताजमहल पूर्वी गेट, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद हैं। इनमें तीन एलिवेटेड स्टेशन के लिए 273 करोड़ रुपये का काम सोमवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी ने ड्रिल मशीन से ताज पूर्वी गेट स्टेशन निर्माण का शुभारंभ किया है। 

Agra Metro will run between six stations in first phase
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य - फोटो : अमर उजाला
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा कि सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर, 2022 तक प्रायर्टी कॉरिडोर में ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। एलिवेटेड स्टेशन से ज्यादा समय भूमिगत स्टेशनों के लिए टनल की खोदाई में लगता है। तीनों भूमिगत स्टेशन घनी आबादी क्षेत्र में हैं, ऐसे में हमें यहां के लोगों के सहयोग की जरूरत है। सहयोग से ही हम इस काम को दो साल में पूरा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Metro will run between six stations in first phase
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने कहा कि हमने जहां भी मेट्रो बनाई है, समय सीमा के अंदर काम किया है। कानपुर में नौ किमी ट्रैक हमने एक साल में पूरा कर लिया है। आगरा में सिर्फ सात किमी ट्रैक का निर्माण होना है। हमारी यही कोशिश है कि इसे हम रिकार्ड टाइम में पूरा करें। क्योंकि एक-एक दिन काम रुकने से हमें बहुत नुकसान होगा। एक दिन काम पिछड़ने का मतलब है हमें 75 लाख रुपये का नुकसान होना। प्रोजेक्ट की लागत नहीं बढ़े इसके लिए हम इसे समय पर पूरा कर लेंगे। सरकार का बहुत सहयोग है। एमडी ने कहा कि प्रायर्टी कॉरिडोर में सबसे तेज सिविल वर्क होंगे। 
विज्ञापन
Agra Metro will run between six stations in first phase
यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव साथ में अन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला
आगरा समेत लखनऊ और कानपुर मेट्रो की बागडोर संभाल रहे प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने आईआईटी रुड़की से बीटेक करने के बाद आईआईटी कानपुर से एमटेक किया। 10 साल तक दिल्ली मेट्रो में काम करने के बाद अब उत्तर प्रदेश में विस्तार करने के  लिए उन्हें वर्ष 2015 में यूपीएमआरसी की कमान सौंपी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed