फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro to Begin Trial Run on Second Corridor from June Services to Expand by August

UP: 30 किलोमीटर 30 मेट्रो और 90 की रफ्तार...मार्च से आरबीएस तक दौड़ेगी मेट्रो, जानें आगरा में कहां-कहां चलेगी

Sat, 24 Jan 2026 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Jan 2026 06:00 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का ट्रायल जून से शुरू हो जाएगा। इससे पहले मार्च तक मेट्रो आरबीएस तक दौड़ना शुरू हो जाएगी। आगरा में 30 किलोमीटर में मेट्रो का विस्तार हो रहा है। इनमें प्रति एक किलोमीटर के हिसाब से 30 मेट्रो ट्रेन चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
Agra Metro to Begin Trial Run on Second Corridor from June Services to Expand by August
आगरा मेट्रो - फोटो : आगरा मेट्रो

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन दूसरे कॉरिडोर में ट्रायल जून से करेगा। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो का ट्रायल किया जाएगा और अगस्त में मेट्रो दूसरे कॉरिडोर में भी मेट्रो चलने लगेगी। पहले कॉरिडोर में मार्च के अंत तक आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो चली लगेगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर में भी मेट्रो का ट्रायल इस साल जून से किया जाएगा। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक 75 फीसदी से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 2 महीने में यह पांच स्टेशन तक ट्रैक बन जाएगा। इसके बाद आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज को ही जंक्शन बनाया जा रहा है, जिससे दोनों कॉरिडोर के लिए मेट्रो बदली जा सकेगी। अभी पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इस साल मार्च में यह आरबीएस तक चलने लगेगी। इसके ट्रायल भी शुरू कर दिए हैं। अधिकतम 90 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अगले सप्ताह से ट्रायल होंगे। इस तरह से मार्च के अंत तक 10 स्टेशनों पर मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी और अगस्त तक 15 स्टेशनों पर मेट्रो चलने लगेगी। इस साल दिसंबर तक दोनों कॉरिडोर को पूरा करने की योजना है। इसके लिए मशीन और कर्मचारी भी बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों स्टेशनों पर चलेंगी 30 मेट्रो ट्रेन
यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि आगरा में 30 किलोमीटर में मेट्रो का विस्तार हो रहा है। इनमें प्रति एक किलोमीटर के हिसाब से 30 मेट्रो ट्रेन चलाई जाएंगी। यह ट्रेन अप और डाउन लेन दोनों के लिए है। अभी तक 18 मेट्रो ट्रेन आ चुकी है, 12 ट्रेन और आने बाकी है। इनको पीएससी मैदान में बनी डिपो में रखा जाएगा। यहीं से इनका संचालन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed