{"_id":"680f20b3037f020a9c088e2e","slug":"agra-metro-half-lane-of-delhi-highway-is-closed-work-will-be-completed-here-by-march-next-year-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: दिल्ली हाईवे की आधी लेन की बंद, अगले साल मार्च तक यहां काम होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: दिल्ली हाईवे की आधी लेन की बंद, अगले साल मार्च तक यहां काम होगा पूरा
Mon, 28 Apr 2025 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:01 PM IST
सार
गुरु का ताल स्टेशन के लिए हाईवे पर बैरिकेडिंग कर आधी लेन बंद कर दी गई है। अगले साल मार्च तक यहां आगरा मेट्रो का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर मेट्रो का कार्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरु का ताल स्टेशन के लिए हाईवे पर बैरिकेडिंग शुरू कर दी है। आईएसबीटी की ओर से हाईवे की आधी लेन बंद कर दी है। अगले साल मार्च तक पहला कॉरिडोर पूरा हो जाएगा और लोग ताज पूर्वी से सिकंदरा तक सफर कर सकेंगे।
यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड स्टेशन बनने हैं। इसमें आईएसबीटी तक निर्माण कार्य चल रहा है। यहां से गुरु का ताल स्टेशन के लिए ट्रैक को हाईवे की ओर मोड़ा जाएगा। इसके लिए हाईवे की आधी लेन बंद कर बैरिकेडिंग करना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें - UP: सपा का मिशन 2027 और सपा सांसद पर दूसरी बार करणी सेना का हमला...सियासी मायने समझें, अखिलेश को बड़ा फायदा!

गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन तक अगले साल मार्च से मेट्रो ट्रेन का संचालन होने लगेगा। दूसरे कॉरिडोर की बात करें तो ये दो चरणों में पूरा होगा। पहला चरण आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक बनेगा। इसमें 24 महीने लगेंगे। कालिंदी विहार तक 30 महीने में निर्माण होगा और 2027 के अंत तक दूसरा कॉरिडोर भी पूरा हो जाएगा। एमजी रोड पर बैरिकेडिंग कर प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है। इसकी डिजाइन तैयार की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर
ये भी पढ़ें - UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर
काम की रफ्तार धीमी और जाम से हो रहे परेशान
मेट्रो संघर्ष समिति के संयोजक शिशिर भगत ने डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल से एमजी रोड पर लग रहे जाम की शिकायत की। इनका कहना है कि मेट्रो का कार्य धीमा चल रहा है और बैरिकेडिंग कर दो लेन बंद कर दी हैं। फुटपाथ भी चौड़ा नहीं किया है। इससे जाम बना रहता है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। गर्मी में जाम में फंसने से मरीज और बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है।