फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro 14 stations will be built from Agra Cantt to Kalindi Vihar

Agra Metro: आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेंगे 14 स्टेशन, दूसरे चरण के लिए की जा रही है तैयारी

Tue, 30 May 2023 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 May 2023 08:55 AM IST
सार

आगरा मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। दिसंबर में मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। आगरा कैंट से यमुना पार के कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी।
 

विज्ञापन
Agra Metro 14 stations will be built from Agra Cantt to Kalindi Vihar
Agra Metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए दूसरे चरण की तैयारी भी की जा रही है। इसमें आगरा कैंट से यमुना पार के कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। इसके लिए 14 स्टेशनों का निर्माण होगा। टेंडर हो चुके हैं और डिपो भी चिह्नित हो गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो कारपोरेशन लिमिटेड के पीआरओ पंचानन मिश्रा ने बताया कि आगरा में मेट्रो ट्रेन 29.4 किलोमीटर चलाई जाएगी। पहले चरण में ताज पूर्वी से सिकंदरा के बीच 14 किमी की दूरी है। इसमें 14 स्टेशन हैं। दूसरे चरण में आगरा कैंट से यमुनापार के कालिंदी विहार कॉलोनी तक ट्रेन चलाई जाएगी। इसकी दूरी 15.4 किमी की दूरी है, जिसमें 14 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमल नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति और कालिंदी विहार हैं। जरूरत पर एक स्टेशन और बढ़ाया जा सकता है, जो सुभाष पार्क के सामने बनाने के लिए प्रस्तावित है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra Crime: सुबह-सुबह पुलिया की नीचे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी रोड पर एक पिलर पर बनेंगे स्टेशन

एमजी रोड पर बनने वाले मेट्रो स्टेशन एक पिलर पर बनाए जाएंगे। फतेहाबाद रोड पर ये तीन पिलर पर बनाए जा रहे थे। उत्तर प्रदेश मेट्रो काॅरपोरेशन के पीआरओ पंचानन मिश्रा ने बताया कि एमजी रोड पर जगह कम है। निर्माण के दौरान जाम नहीं लगे, इसके लिए एक पिलर पर स्टेशन बनेगा। पिलर बीच में खड़ा किया जाएगा। हैदराबाद में इसी तरह स्टेशन बने हैं। फतेहाबाद में स्थान अधिक होने से तीन पिलर पर स्टेशन बने हैं। एक पिलर बीच में और दो किनारों पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed