Agra Crime: सुबह-सुबह पुलिया की नीचे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस
शमशाबाद में सड़क किनारे पुलिया के नीचे नाले में युवक का शव मिला। उसके सिर पर चोट के गंभीर निशान हैं। वो मंडी में सब्जी बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शमशाबाद के कस्बे में सड़क किनारे पुलिया के नीचे नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह तड़के जब राहगीरों ने शव को नाले में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
यहां का है मामला
जानकारी के मुताबिक शमशाबाद कस्बे के इरादत नगर रोड स्थित सड़क किनारे पुलिया के नीचे नाले में 30 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की शिनाख्त कस्बे के वार्ड नंबर-18 निवासी सोनू पुत्र टूंडाराम के रूप में हुई। घटनास्थल पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। सोनू कस्बे की सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता का काम करता था। युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
ये भी पढ़ें - कॉलोनी के गेट के लिए हाइप्रोफाइल ड्रामा: खारिज होगा चिकित्सक दंपती पर दर्ज मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
इस हाल में मिली लाश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक की दोनों चप्पलें नाले से दूर पड़ी मिली है और सिर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं। थाना अध्यक्ष शमशाबाद आलोक कुमार दीक्षित का कहना है कि सुबह सड़क किनारे नाले में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की शिनाख्त हो चुकी है। परिजन भी मौके पर आए हैं। मामले की जांच कर परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अमर उजाला पड़ताल: छत्रपति शिवाजी म्यूजियम का ऐसा हुआ हाल, एसी कबाड़; तीन साल से झाड़ू भी नहीं लगी