{"_id":"5a79c17c4f1c1ba2268b8bbf","slug":"agra-medical-college-opens-tender-for-drug-purchase","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SN मेडिकल कॉलेज में दवाओं की कमी को पूरा करने के लिए उठाया गया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SN मेडिकल कॉलेज में दवाओं की कमी को पूरा करने के लिए उठाया गया ये कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 06 Feb 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवाओं की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को जल्द राहत मिलने वाली है। एसएन मेडिकल कॉलेज में 650 तरह की दवाएं (सर्जिकल सामान भी) खरीदी जाएंगी। इसके लिए समिति ने दवा और ऑक्सीजन खरीद के लिए मंगलवार को ई-टेंडर खोले।
इसमें 14 कंपनियों ने आवेदन किया है। समिति न्यूनतम दर पर दवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी से इनकी खरीद करेगी।एसएन अस्पताल की ओपीडी में महज 18-20 तरह की दवाएं ही उपलब्ध हैं।
मरीजों को सीरप, त्वचा, सांस, हृदय व मधुमेह जैसी बीमारियों की दवाओं का लंबे समय से टोटा है। हाल ही में शासन से एसएन कॉलेज को नौ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।

ऐसे में मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की खरीद समिति ने ऑक्सीजन और 650 तरह की दवाओं के लिए टेंडर खोले, इसमें इमरजेंसी के लिए सर्जिकल सामान में ग्लब्स, गॉज, सिरिंज, जीवन रक्षक दवाएं प्राथमिकता में रहेंगी।
ओपीडी के लिए आई ड्राप, बच्चों के लिए सीरप, एंटीबायोटिक, मधुमेह समेत मौसमी बीमारियों की दवाएं ज्यादा खरीदी जाएंगी। एसआईसी डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि ऑक्सीजन और दवाओं की खरीद के लिए टेंडर खोले गए हैं। इस बार सबसे ज्यादा 650 तरह की दवा और सर्जिकल आइटम खरीदे जाएंगे।