{"_id":"5e4ed7098ebc3ef25076f1c1","slug":"agra-mayor-naveen-jain-s-car-crashes-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के महापौर नवीन जैन की कार को ऑडी ने मारी टक्कर, दिल्ली में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के महापौर नवीन जैन की कार को ऑडी ने मारी टक्कर, दिल्ली में हुआ हादसा
Fri, 21 Feb 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
महापौर की दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली के बसंत विहार में बुधवार रात हुए कार हादसे में आगरा के महापौर नवीन जैन बाल-बाल बच गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब वो दिल्ली एयरपोर्ट से वाराणसी जाने के लिए फ्लाइट के लिए बसंत विहार स्थित घर से निकले थे।
घर के पास में ही इनोवा टैक्सी ने उनकी ऑडी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार के सभी एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इसमें महापौर नवीन जैन की पसलियों, पैर और सिर में चोट पहुंची है।
हादसे के समय उनकी पत्नी भी कार में सवार थीं, वो भी बाल-बाल बच गईं। दुर्घटना के बाद दिल्ली में ही इलाज कराकर नवीन जैन बृहस्पतिवार रात में आगरा स्थित अपने घर पहुंचे, जहां शुभचिंतक उनके स्वास्थ्य का हाल लेने के लिए पहुंच गए।