फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra manisha wins two gold medals at State Athletics

स्टेट एथलेटिक्स में मनीषा ने लहराया परचम, जीते दो गोल्ड मेडल

Sat, 29 Sep 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाह (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाह (आगरा) Updated Sat, 29 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
agra manisha wins two gold medals at State Athletics
गोल्ड मेडल जीतने वाली एथलीट मनीषा कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
बाह के गोपालपुरा गांव निवासी मुरारीलाल कुशवाह की पुत्री मनीषा कुशवाहा ने 23 सितंबर को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। उसका सपना ओलंपिक में पदक जीतने का है। 
विज्ञापन


मनीषा ने जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का टिकट हासिल कर लिया है। पिछले साल लखनऊ और विजयवाड़ा में हुई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर 20 और अंडर 18 में 400 मीटर दौड़ का गोल्ड मेडल जीता था। 
विज्ञापन


मनीषा एशियन मेडिलिस्ट हिमादास को अपना आदर्श मानती है। दो से छह नवंबर को झारखंड के रांची में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए तैयारियों में जुटी मनीषा कुशवाहा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मनीषा कुशवाह की शानदार उपलब्धि पर पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह , विधायक पक्षालिका सिंह समेत क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति ने जीता स्वर्ण पदक

टूंडला के ठाकुर वीरी सिंह इंटर कॉलेज में हुई माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बाह के बिजकौली गांव के जीडीएम इंटर कालेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में यहां की ज्योति गोस्वामी ने स्वर्ण पदक जीता। 

जबकि निशा का निशाना सिल्वर मेडल पर लगा। बालक वर्ग में रिंकू ने कांस्य पदक जीता। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में मोहिनी ने रजत पदक, पूजा ने कांस्य पदक जीता। जबकि बालक वर्ग में विनय कुमार को रजत पदक मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed