{"_id":"5baf8f56867a557f0e719ca6","slug":"agra-manisha-wins-two-gold-medals-at-state-athletics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टेट एथलेटिक्स में मनीषा ने लहराया परचम, जीते दो गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट एथलेटिक्स में मनीषा ने लहराया परचम, जीते दो गोल्ड मेडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाह (आगरा)
Updated Sat, 29 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड मेडल जीतने वाली एथलीट मनीषा कुशवाहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह के गोपालपुरा गांव निवासी मुरारीलाल कुशवाह की पुत्री मनीषा कुशवाहा ने 23 सितंबर को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। उसका सपना ओलंपिक में पदक जीतने का है।
मनीषा ने जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का टिकट हासिल कर लिया है। पिछले साल लखनऊ और विजयवाड़ा में हुई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर 20 और अंडर 18 में 400 मीटर दौड़ का गोल्ड मेडल जीता था।
मनीषा एशियन मेडिलिस्ट हिमादास को अपना आदर्श मानती है। दो से छह नवंबर को झारखंड के रांची में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए तैयारियों में जुटी मनीषा कुशवाहा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मनीषा कुशवाह की शानदार उपलब्धि पर पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह , विधायक पक्षालिका सिंह समेत क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।

ज्योति ने जीता स्वर्ण पदक
टूंडला के ठाकुर वीरी सिंह इंटर कॉलेज में हुई माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बाह के बिजकौली गांव के जीडीएम इंटर कालेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में यहां की ज्योति गोस्वामी ने स्वर्ण पदक जीता।
जबकि निशा का निशाना सिल्वर मेडल पर लगा। बालक वर्ग में रिंकू ने कांस्य पदक जीता। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में मोहिनी ने रजत पदक, पूजा ने कांस्य पदक जीता। जबकि बालक वर्ग में विनय कुमार को रजत पदक मिला।
जबकि निशा का निशाना सिल्वर मेडल पर लगा। बालक वर्ग में रिंकू ने कांस्य पदक जीता। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में मोहिनी ने रजत पदक, पूजा ने कांस्य पदक जीता। जबकि बालक वर्ग में विनय कुमार को रजत पदक मिला।