{"_id":"6a24f5f797f61fe9b70379cd","slug":"agra-man-duped-of-48-lakh-in-plot-scam-fir-filed-against-five-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान: आगरा में युवक संग हुआ बड़ा धोखा, 48 लाख की ठगी; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान: आगरा में युवक संग हुआ बड़ा धोखा, 48 लाख की ठगी; FIR दर्ज
Sun, 07 Jun 2026 10:09 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:09 AM IST
सार
आगरा के कमलानगर निवासी युवक ने पांच लोगों पर प्लॉट दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत में कमलानगर निवासी युवक ने पांच लोगों पर प्लॉट दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमला नगर निवासी संजय दिवाकर ने
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि संजय प्लेस स्थित एसबीएनएल वर्ल्ड के संचालक सत्य प्रकाश तित्तल, विक्रांत कुमार, युवराज सिंह, राहुल कुमार व विशाल तित्तल ने फतेहाबाद की नारायणी धाम सोसायटी में प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। दो वर्षों में आरोपियों ने 48 लाख रुपये ले लिए।
आरोपियों ने प्लॉट की कीमत 50 लाख रुपये बताई थी। 29 जनवरी को आरोपियों के संजय प्लेस स्थित ऑफिस पहुंचने पर पता चला कि 30-40 अन्य लोगों से भी इसी तरह लाखों रुपये लिए गए हैं। थाना प्रभारी हरीपर्वत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।