फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra man arrested for demanding dowry

शादी से पहले मांगे तीन लाख, इसके बाद मंगेतर के साथ हुआ ये

Fri, 20 Oct 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 20 Oct 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
agra man arrested for demanding dowry
दहेज - फोटो : demo pic
आगरा में शादी से एक महीने पहले ही ससुराल पक्ष ने दहेज में तीन लाख रुपये और पूरा सामान देने की मांग रख दी। युवती के पिता ने एसएसपी से शिकायत की। पुलिस मंगेतर युवक को थाने ले आई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती का रिश्ता दो महीने पहले नरायच निवासी युवक से तय हुआ था। युवती के पिता एक कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि उसका मंगेतर युवक नर्सिंग का कोर्स कर रहा है। शादी दिसंबर में करना तय हुआ। 
विज्ञापन


सगाई में दो लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष ने खबर भेजी कि तीन लाख रुपये और पूरा सामान शादी से एक महीने पहले चाहिए। अगर, नहीं देंगे तो शादी नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पीड़ित ने ससुरालियों से बात की, लेकिन वह नहीं माने। पीड़ित का कहना है कि शादी के कार्ड बंट चुके हैं। ससुराली दहेज नहीं देने पर शादी करने से मना कर रहे हैं। युवती के भाई ने एसएसपी आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed