{"_id":"5db12db18ebc3e93a8447e79","slug":"agra-lucknow-expressway-driver-run-bus-at-rong-side-at-100-kilometres-speed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में शराबी चालक ने 130 की रफ्तार से दौड़ाई बस, सांसत में आई यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में शराबी चालक ने 130 की रफ्तार से दौड़ाई बस, सांसत में आई यात्रियों की जान
Fri, 25 Oct 2019 12:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नशे में धुत चालक ने बुधवार रात 11 बजे 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 65 सवारियों से भरी निजी डबल डेकर बस को 21 किमी तक गलत दिशा में दौड़ाया। जान खतरे में पड़ी देख सवारियों की चीख निकल पड़ी।
ट्रैफिक पुलिस ने पीछा करके बस को रोका। ब्रीथ एनलाइजर से टेस्ट कराया तो ड्राइवर के साथ कंडक्टर भी नशे में मिला। वो भाग गया। बस का चालान कर दिया गया। सवारियों को दूसरा ड्राइवर बुलाकर उसी बस से भेजा गया। बस दिल्ली से पटना जा रही थी।
दिल्ली की ट्रैवल फ्लाई कंपनी की यह बस पकड़ी भी इसलिए जा सकी क्योंकि उस समय ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी। ड्राइवर संजय निवासी लखनऊ नशे में इतना धुत था कि सवारियों के चीखने पर भी ब्रेक नहीं लगाई। आगे की तरफ बैठी सवारियों का हाल बेहाल था क्योंकि सामने से आते वाहन नजर आ रहे थे।

पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बस का पीछा किया। फतेहाबाद टोल पर इसे पकड़ा जा सका। उन्होंने ट्रेवल एजेंसी को फोन कर दूसरा ड्राइवर बुलाया। इसमें डेढ़ घंटा लगा। इसके बाद सवारियों को भेजा गया। स्पीड कैमरे से रफ्तार पता चली।
कंडक्टर महेश निवासी लखनऊ का अल्कोहल परीक्षण हुआ तो वह भी नशे में धुत मिला। इसकेबाद वह भाग गया। एक्सप्रेस वे पर बस के लिए अधिकतम अनुमन्य रफ्तार 80 किमी. प्रति घंटा है।
ब्रीथ एनलाइजर रिपोर्ट में अल्कोहल की मात्रा 40 से अधिक आने पर चालान काटा है। यहां ड्राइवर की रीडिंग 110 आई जबकि कंडक्टर की 240। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि ड्राइवर के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए आरटीओ को रिपोर्ट भेजी गई है।