{"_id":"6139d32e8ebc3e1ef054d892","slug":"agra-lucknow-expressway-accident-news-car-overturns-on-lucknow-expressway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: तेज रफ्तार कार खाई में पलटी, महिला सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: तेज रफ्तार कार खाई में पलटी, महिला सहित चार घायल
Thu, 09 Sep 2021 02:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Sep 2021 02:56 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए। ये सभी सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। ताजमहल देखने के लिए आगरा जा रहे थे। ताजनगरी पहुंचने से पहले इनकी कार खाई में पलट गई।
विज्ञापन
आगरा: क्रेन की मदद से खाई से एक्सप्रेसवे पर ले जाई गई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में गुरुवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार महिला सहित लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन तीन के गांव इकथरा के समीप हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सीतापुर जिले के महमूदाबाद निवासी कार सवार ताजमहल देखने के लिए आगरा आ रहे थे। गुरुवार सुबह को तकरीबन 5:30 बजे उनकी कार पुलिस चौकी बमरौली कटारा क्षेत्र में पहुंचीं। माइलस्टोन 3 के समीप कार अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग को तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। घायलों में सूफियान, मो. शादाब, समीर और उसकी पत्नी चांदनी है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे का कारण चालक को नींद की झपका आना बताया गया है।
विज्ञापन