{"_id":"5ea115a0ee7d7367cd170e51","slug":"agra-lucknow-expessway-accident-latest-news-update-today-up-police-daroga-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra-Lucknow Expressway: कार हादसे में दरोगा की मौत, अपराधी पकड़ने गए थे फिरोजाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra-Lucknow Expressway: कार हादसे में दरोगा की मौत, अपराधी पकड़ने गए थे फिरोजाबाद
Thu, 23 Apr 2020 09:46 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:46 AM IST
सार
दो महीने पहले ही पाय चौकी प्रभारी के पद पर तैनाती हुई थी
विज्ञापन
विजय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोतवाली पाय चौकी के इंचार्ज दरोगा विजय सिंह ( 48) की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। किशोरी के अपहरण की तलाश में कार से फिरोजाबाद जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मटसैना के पास उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
पुलिस का कहना है कि कार के सामने कोई जानवर आ जाने से यह हादसा हुआ है। वह कन्नौज के नंदपुर गांव के थे। आगरा में काफी समय से तैनात थे। दो महीने पहले ही पाय चौकी प्रभारी के पद पर तैनाती हुई थी। इससे पहले लोहामंडी की आलमगंज चौकी के प्रभारी थे।
क्षेत्राधिकारी कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि किशोरी के अपरण के मामले में फिरोजाबाद का एक आरोपी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विजय सिंह रवानगी कराकर स्विफ्ट कार से गए थे।
विज्ञापन
फिरोजाबाद से सूचना मिली है कि वहां सामने कोई जानवर आ जाने से कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। उनका शव फिरोजाबाद जिला अस्पताल ले जाया गया। विजय सिंह 1989 बैच के सिपाही थे। प्रोन्नत होकर 1015 में दरोगा बने थे। बेटी की शादी दो महीने पहले ही की है। बेटा पढ़ाई कर रहा है।