फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Chunav Result 2024 bjp candidate sp singh baghel win from agra seat

Agra Lok Sabha Result 2024: भाजपा के एसपी सिंह बघेल के सिर फिर सजा ताज, गठबंधन को मिली निराशा

Tue, 04 Jun 2024 08:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Jun 2024 08:18 PM IST
सार

Agra Lok Sabha Result: आगरा के मंडी समिति में मतगणना हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई गई। वहीं, बाहर राजनैतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जो गिनती की निगहबानी भी कर रहे थे। पल-पल के अपडेट मीडिया और सोशल मीडिया को जारी किए जा रहे थे। इसी बीच एसपी सिंह बघेल की जीत की घोषणा हुई। 

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2024 bjp candidate sp singh baghel win from agra seat
जीतने के बाद प्रमाण पत्र लेते एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह बघेल ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को मतों के बड़े अंतर से हरा दिया है। नतीजा आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। समर्थक ढोल नगाड़ों पर थिरकते दिखे। 
विज्ञापन

सूबे के सियासी संग्राम में दो लड़कों की जोड़ी ने कमाल दिखाया, लेकिन आगरा जिले में उनका जादू नहीं चल पाया। समाजवादी पार्टी के सहयोग से कांग्रेस का पंजा मजबूत तो हुआ लेकिन यह संसद भवन तक नहीं पहुंच पाया। आगरा लोकसभा सीट पर गठबंधन दूसरे स्थान पर रहा। अब तक दूसरे स्थान पर रहने वाली बसपा तीसरे नंबर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने ब्रज में पिछले चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन आगरा जिले में दिल्ली दूर रही। आगरा लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा। यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम भाजपा के मौजूदा सांसद और मंत्री रहे प्रो. एसपी सिंह बघेल से लगभग 2.36 लाख वोटों से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed