{"_id":"61cd33d8597a7b0cef05e309","slug":"agra-lohamandi-chauraha-and-kailadevi-chauraha-name-change","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: लोहामंडी चौराहा आज से गुरु नानक देव चौक, कैलादेवी चौराहा होगा परशुराम चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: लोहामंडी चौराहा आज से गुरु नानक देव चौक, कैलादेवी चौराहा होगा परशुराम चौक
Thu, 30 Dec 2021 09:51 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Dec 2021 09:51 AM IST
सार
आगरा शहर के इन दोनों चौराहों के नाम आज से बदल जाएंगे। मेयर नवीन जैन दोनों चौराहों पर शिला पट्टिका का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव चौक की शिला पट्टिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दो प्रमुख चौराहों की पहचान आज से बदल जाएगी। मुगल रोड, घटिया आजम खां रोड समेत शहर में 50 से ज्यादा सड़कों, चौराहों के नाम बदलने की कड़ी में आज से लोहामंडी चौराहे का नाम गुरु नानक देव चौक और आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर-5 स्थित कैला देवी चौराहे का नाम बदलकर भगवान परशुराम चौक हो जाएगा। मेयर नवीन जैन परशुराम चौक और लोहामंडी चौराहे पर शिला पट्टिका का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
आवास विकास की पार्षद सुषमा जैन के प्रस्ताव पर नगर निगम सदन ने आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-5 स्थित कैलादेवी चौराहे का नाम बदलकर भगवान परशुराम चौक किया है। इस चौराहे पर भगवान परशुराम का फरसा स्थापित किया गया है। मेयर नवीन जैन इस चौराहे का सौंदर्यीकरण और फरसे की स्थापना के साथ अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
मेयर करेंगे शिला पट्टिका का अनावरण
इसके बाद दोपहर एक बजे लोहामंडी चौराहे पर गुरु नानक देव चौक के नाम पर शिला पट्टिका का अनावरण किया जाएगा। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दु:ख निवारण साहिब, नया बांस लोहामंडी के नाम पर चौराहे का नाम बदलकर गुरु नानक देव चौक रखा गया है। लोहामंडी के पार्षद शरद चौहान ने इसका प्रस्ताव सौंपा था। दोपहर में लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय के साथ संत बाबा प्रीतम सिंह भी होंगे।
विज्ञापन
दो चौराहों की पहचान जनवरी में बदलेगी
जनवरी में यमुना किनारा स्थित दो चौराहों की पहचान भी बदल जाएगी। वीर गोकुला जाट की प्रतिमा शाहजहां पार्क के गेट पर लगाई जाएगी, वहीं महाराणा प्रताप की अश्व पर सवार प्रतिमा का लोकार्पण आंबेडक र पुल चौराहे पर किया जाएगा। ग्वालियर में यह प्रतिमा बनाई जा रही है।
बच्चों को मिलेगी जानकारी
मेयर नवीन जैन ने कहा कि जनता की मांग पर पार्षदों ने सदन में प्रस्ताव रखे, जिन्हें पास करने के बाद निगम ने नाम बदले हैं। बच्चों को हमारे महापुरुषों के बारे में इससे जानकारी मिलेगी। हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत भी इससे बढ़ेगी।