फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra locksmith gang made away with jewelry from cupboard

Agra News: ताला-चाबी बनाने वाले गैंग ने अलमारी से पार कर दिए जेवर, फेरी लगाने आए थे युवक

Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
सार

आगरा में ताला-चाबी बनाने वाले गैंग ने अलमारी से जेवरात पार कर दिए। पीड़ित ने बताया कि चोर फेरी लगाने आए थे। ताला-चाबी बनाने के बहाने चेवर चुरा ले गए। 

विज्ञापन
Agra locksmith gang made away with jewelry from cupboard
Agra News: ताला-चाबी बनाने वाले गैंग ने अलमारी से पार कर दिए जेवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शहर में एक बार फिर ताला-चाबी बनाने के नाम पर अलमारी पार करने वाला गैंग सक्रिय है। छत्ता के गुदड़ी मंसूर खां में सेवानिवृत्त कर्मचारी की पत्नी को झांसे में लेकर गैंग के लोग अलमारी से जेवरात ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


गुदड़ी मंसूर खां निवासी सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारी प्रताप सिंह ने केस दर्ज कराया है। वर्तमान में वो घर पर ही दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 21 जून को पत्नी दुकान पर बैठी थीं। दोपहर में 2 बजे दो युवक आए। वह पगड़ी पहने थे। एक ने खुद को सिकंदरा का निवासी बताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- खाकी को किया दागदार: यूपी पुलिस का अश्लील सिपाही, ब्यूटी पार्लर संचालिका से करता नापाक हरकत, देता ये धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वह ताला-चाबी बनाते हैं। इस पर पत्नी ने उन्हें एक खराब ताला ठीक करने के लिए दे दिया। एक युवक ने स्टील की चाबी मांगी। वो अलमारी की चाबी ले आईं। दोनों को दे दी। मगर, उन्होंने उसको खराब कर दिया। बाद में चाबी ठीक करने के बहाने घर के अंदर आ गए। अलमारी में लगाकर देखने लगे। अलमारी का ताला नहीं खुला।


यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच

दोनों युवक अगले दिन नई चाबी लेकर आने की कहकर चले गए। दूसरे दिन फिर आए। अलमारी की चाबी बनाने की कहने लगे। उन्होंने सही करने के बहाने लॉकर साइड वाले दरवाजे को बंद कर दिया। कुछ देर बाद दरवाजा अपने भाई को लाकर सही कराने की कहकर चले गए। 

यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच कत्ल करने से पहले शिववीर ने क्या किया था ? वीडियो हो रहा वायरल

23 जून को उन्होंने अलमारी का दरवाजा देखा तो लॉकर टूटा था। उसमें रखी सोने की चेन, लॉकेट और रुपये चोरी हो गए थे। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed