{"_id":"5e7a4c9f8ebc3e6fc0262fad","slug":"agra-lockdown-news-update-in-hindi-first-fir-for-violation-of-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आगरा में पहला मुकदमा, तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आगरा में पहला मुकदमा, तीन युवक गिरफ्तार
Wed, 25 Mar 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर थाना न्यू आगरा में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें धारा 144 के उल्लंघन सहित सरकारी कार्य में बाधा का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इन लोगों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मंगलवार शाम तकरीबन 4:15 बजे पुलिस गश्त पर थी। एसआई रणजीत सिंह सरला बाग एक्सटेंशन के सामने आए। वहां पर एक महिला और चार लोग खड़े हुए थे। पुलिस के टोकने पर अभद्रता कर दी। मोहल्ले के लोगों को भी बुलाने लगे। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई। तीन लोगों को पकड़ लिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में न्यू लायर्स कालोनी निवासी मयंक, सरला बाग निवासी पुष्पेंद्र सिंह, शारदा देवी, लव कुमार, हाथरस के सहपऊ निवासी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुष्पेंद्र, मयंक और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।

1136 वाहनों के फोटो चालान काटे
उधर, मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में लोग दो पहिया और चार पहिया वाहन लेकर घरों से बाहर निकले। पुलिस ने बेवजह वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की। शाम तक 1136 वाहनों के फोटो चालान काटे गए।
सुबह छह बजे से ही एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के साथ थाना और यातायात पुलिस सड़कों पर थी। वाहनों को रोका जा रहा था। लोगों से घर से बाहर आने का कारण पूछा गया। जो लोग घर से बाहर आने के बारे में उचित कारण नहीं बता सके, उनके चालान काटे गए। यह कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट में की गई।
यातायात निरीक्षक सतीश राय ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस ने 244 और थाना पुलिस ने 493 चालान काटे हैं। आगे भी यह कार्रवाई की जाती रहेगी।
डॉक्टरों के पुराने पर्चे लेकर आ रहे लोग
पुलिस ने लोगों यह भी समझाया कि वाहन लेकर जरूरी काम से निकल रहे हैं तो कैसे जाएं? बाइक पर सवार दोनों लोग अपने मुंह पर मास्क लगाएं। हेलमेट पहनकर ही बाहर निकलें। टीआई विजय कुमार ने बताया कि कई लोग डॉक्टरों के पुराने पर्चे लेकर दवा लेने के बहाने निकल रहे हैं।