फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra leads in liquor smuggling, Excise Minister reprimands officials

UP: शराब तस्करी में ये जिला सबसे आगे...12 महीने में 10 हजार लीटर जब्त, मंत्री ने अफसरों को लगाई फटकार

Mon, 13 Oct 2025 03:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Oct 2025 03:28 PM IST
सार

एक वर्ष में आगरा में सबसे अधिक शराब की तस्करी और अवैध बिक्री के मामले सामने आए। 500 से अधिक केस दर्ज किए गए। तस्करी की शराब को न रोके जाने पर आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई है।

विज्ञापन
Agra leads in liquor smuggling, Excise Minister reprimands officials
बैठक करते मंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शराब की तस्करी और अवैध बिक्री में आगरा सबसे आगे है। बीते 12 माह में 10 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। 500 से अधिक केस दर्ज हुए हैं। इससे 841 करोड़ का राजस्व मिला है। रविवार को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा की तो ये बातें सामने आईं।
विज्ञापन


गैर राज्यों से आगरा में तस्करी की शराब आ रही है। इस पर आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिला आबकारी अधिकारी कृष्णपाल यादव को फटकार लगाई। उन्हें सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा त्योहार पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए। हेल्पलाइन नंबर जारी करें।
विज्ञापन


 

मंत्री ने शराब के अवैध कारोबार से जुड़े सिंडिकेट को जड़ से उखाड़ने के आदेश दिए हैं। बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में सितंबर तक 841 करोड़ रुपये का फायदा आबकारी से राजस्व के रूप में सरकार को हुआ है। उधर, मद्य निषेध के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर मंत्री ने नाराजगी भी व्यक्त की।

दिल्ली में जुटेंगे 8 राज्यों के व्यापारी
समीक्षा बैठक से पहले आबकारी मंत्री ने व्यापारी, उद्यमियों से सर्किट हाउस में मुलाकात की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने जीएसटी दरों के बदलाव पर खुशी जताई। 20 नवंबर को आठ राज्यों के व्यापारियों के दिल्ली में जुटने की जानकारी दी। मंत्री ने जीएसटी दरों में हुए बदलाव का लाभ जनता तक पहुंचाने की व्यापारियों से बात कही।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed