फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lawyer father murder case son raised questions on police action

अधिवक्ता के पिता की हत्या का मामला: पुलिस कार्रवाई पर बेटे ने उठाए सवाल, अनशन की चेतावनी

Thu, 18 Nov 2021 09:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Nov 2021 09:09 AM IST
सार

मृतक के अधिवक्ता बेटे ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो अनशन करेंगे। बाद में वह आत्मदाह को मजबूर होंगे। 

विज्ञापन
Agra Lawyer father murder case son raised questions on police action
राम बहादुर मुद्गल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जनपद बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अधिवक्ता महान मुद्गल ने व्यवसायी पिता राम बहादुर मुद्गल की हत्या के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। 72 घंटे में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे। 48 घंटे में चौकी प्रभारी डिवीजन को निलंबित किया जाए। अगर, ऐसा नहीं होता है तो परिवार सहित दीवानी चौराहे पर अनशन करेंगे। सुनवाई नहीं होने पर आत्मदाह के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


थाना शाहगंज के भोगीपुरा निवासी अधिवक्ता महान मुद्गल के पिता राम बहादुर मुद्गल की दो नवंबर को घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुकदमे में नामजद नौ आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी फरार नौ आरोपियों को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। 
विज्ञापन


आगरा: दुकान पर कब्जे के विवाद में हुई थी अधिवक्ता के पिता की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


महान मुद्गल का कहना है कि पूर्व हुए विवाद के बारे में थाना पुलिस से लेकर अधिकारियों तक को अवगत कराया गया था। इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे उनके पिता की हत्या कर दी गई। अब पिता की हत्या में पुलिस लापरवाही कर रही है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। 

परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से मिलकर अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। अधिवक्ताओं ने निंदा की है। इस दौरान गजेंद्र शर्मा, गगन शर्मा, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, केसी शर्मा, सुनील शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, यामीन कादरी, जयंत आनंद, कायम सिंह आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed