फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Jewellery Scam: Retired GST Commissioner’s Son Accused of Gold Fraud Worth Over 1 Crore

UP: पूर्व जीएसटी कमिश्नर के बेटे ने एक दो नहीं...कई ज्वेलर्स से की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 09:09 AM IST
सार

 सेवानिवृत्त जीएसटी कमिश्नर के बेटे को पुलिस ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने एक दो नहीं बल्कि कई ज्वलर्स के साथ ठगी की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Agra Jewellery Scam: Retired GST Commissioner’s Son Accused of Gold Fraud Worth Over 1 Crore
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत के नेहरू नगर स्थित एपी ज्वेलर्स के शोरूम से 19 लाख की सोने की चेन ले जाने के आरोपी सेवानिवृत्त जीएसटी कमिश्नर के बेटे अभिषेक ने कई और लोगों से ठगी की है। उसने आठ महीने पहले एक और शोरूम संचालक से चेन ली थी। मगर रकम नहीं दी थी। उसके खिलाफ शिकायत हुई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अब फिर से मामला आने पर जांच की गई। आरोपी अभिषेक ने मथुरा और मध्य प्रदेश समेत कई जिलों में इसी अंदाज में कारोबारियों को ठगा है। आशंका है कि वह एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी कर चुका है। एपी ज्वेलर्स के मालिक योगेश अग्रवाल ने हरीपर्वत थाने में 16 दिसंबर को पूर्व जीएसटी कमिश्नर कुमोद माथुर और उसके बेटे अभिषेक माथुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कहा कि कुमोद माथुर ने परिचित ब्रजमोहन ताप़ड़िया के माध्यम से 19 नवंबर को जेवरात खरीदने के लिए संपर्क किया। उनका बेटा अभिषेक 20 नवंबर को शोरूम पर आया और 19 लाख रुपये की सोने की पांच चेन ले गया। भुगतान के नाम पर फर्जी चेक दे गया। कर्मचारी आरोपी के कृष्णा एन्क्लेव, दयालबाग स्थित घर पर पहुंचे तो सामने आया कि वह जुलाई में ही मकान बेचकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी के शिकार लोग दिल्ली और मध्य प्रदेश के
मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभिषेक माथुर ने आगरा और मथुरा के साथ ही मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी ठगी की हैं। परिचित के माध्यम से सराफा कारोबारियों से लाखों के जेवरात ले चुका है। बुधवार को अभिषेक माथुर को पुलिस ने पूछताछ की। उससे पता चला कि ज्वेलर्स से धोखाधड़ी करके हासिल की गई सोने की चेन हरियाणा और दिल्ली में सराफा कारोबारियों को बेची गई हैं। पुलिस उसको साथ लेकर हरियाणा गई। सोने की चेन बरामदगी का प्रयास कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त सिटी आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूर्व में कई कारोबारियों से धोखाधड़ी की है। पता किया जा रहा है कि उसने कितने और लोगों से ठगी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed