फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra is the worst in the state, rain is expected from today

प्रदेश में सबसे ज्यादा दहका आगरा, आज से बारिश के आसार

Tue, 28 Jun 2022 01:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Agra is the worst in the state, rain is expected from today
आगरा। सोमवार को आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। लू के थपेड़ों और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोग पसीने से तरबतर रहे, लेकिन मंगलवार शाम से मौसम राहत दे सकता है। बादलों के छाने और बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले तीन दिनों में मानसून की पहली बारिश भिगो सकती है।
विज्ञापन

ताजनगरी का अधिकतम तापमान सोमवार को 41.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ऊपर रहा। न्यूनतम तापमान में एकाएक छह डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। इससे सोमवार बेहद गर्म और उमस भरा रहा। आर्द्रता भी 62 प्रतिशत तक रही, जिससे पंखे और कूलर भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे सके। इनके सामने से हटते ही लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन तापमान में गिरावट के आसार हैं। मंगलवार शाम से घने बादल छाने और बारिश के आसार बन रहे हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 41.9 31
इटावा 41.4 28.2
बांदा 40.6 29.4
हमीरपुर 40.2 30.2
झांसी 40.1 29.5
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed