फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra is hotter in state

लगातार तीसरे दिन आगरा सूबे में सबसे गर्म

Fri, 27 Aug 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
agra is hotter in state
आगरा। लगातार तीसरे दिन भी आगरा प्रदेश के सबसा गर्म शहर बना रहा। बृहस्पतिवार को आगरा में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में तापमान में कमी के आसार नहीं रहेंगे। जन्माष्टमी पर ही कुछ राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग परेशान होते रहे। दोपहर दो बजे तेज चिलचिलाती धूप ने न केवल बाजार में मौजूद लोगों, बल्कि ताजमहल समेत स्मारकों का भ्रमण करने आए सैलानियों को भी छांव तलाशने को मजबूर कर दिया। सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान के बीच आर्द्रता में कमी आई। बृहस्पतिवार को अधिकतम आर्द्रता 73 फीसदी तक रही जो इन चार दिनों में सबसे कम है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम के तेवर गर्म बने रहेंगे। जन्माष्टमी से पहले मौसम में बदलाव के आसार हैं। तब बादल और बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed