{"_id":"6b051475d13b9e0994088cdc","slug":"agra-insurance-company-ordered-to-pay-rs-20-lakh-after-rejecting-son-s-medical-claim-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय: बेटे की हुई मौत, फिर क्लेम के लिए मां ने छह साल लड़ी कानूनी लड़ाई; बीमा कंपनी देगी 20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय: बेटे की हुई मौत, फिर क्लेम के लिए मां ने छह साल लड़ी कानूनी लड़ाई; बीमा कंपनी देगी 20 लाख रुपये
Tue, 24 Nov 2026 10:07 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:07 AM IST
सार
आगरा में जिला उपभोक्ता आयोग ने बेटे के इलाज का बीमा क्लेम खारिज करने पर स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को 20 लाख रुपये देने का आदेश दिया है। बेटे की मौत के बाद मां को इंसाफ के लिए छह साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। कंपनी पर एक लाख रुपये मानसिक पीड़ा और 20 हजार रुपये वाद व्यय भी लगाया गया है।
विज्ञापन
court new
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम ने स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी को एक बेटे के इलाज का बीमा दावा खारिज करने पर 20 लाख रुपये देने का आदेश दिया है। आयोग ने कंपनी पर एक लाख रुपये मानसिक पीड़ा और 20 हजार रुपये वाद व्यय का जुर्माना भी लगाया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र की पूजा वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने वर्ष 2010 में परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी ली थी और इसका लगातार नवीनीकरण कराया। वर्ष 2018 में बीमा राशि बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई थी। अगस्त 2018 में उनके बेटे शोभित की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने किडनी और लीवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी, जिसके लिए 27.65 लाख रुपये का पैकेज जमा किया गया। ऑपरेशन के बाद संक्रमण फैलने से 18 मई, 2019 को शोभित की मौत हो गई। बीमा कंपनी ने बीमारी छिपाने का आरोप लगाकर दावा निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
बीमारी छिपाने का आरोप साबित नहीं कर सकी कंपनी
बीमा कंपनी ने दावा किया कि पॉलिसी लेते समय बेटे की पुरानी बीमारी छिपाई गई थी। आयोग ने पाया कि बीमा कंपनी ऐसा कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिससे साबित हो कि पॉलिसी लेते समय परिवार ने महत्वपूर्ण बीमारी छिपाई थी। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप भी उपलब्ध साक्ष्यों से साबित नहीं हुए। आयोग ने मेदांता अस्पताल और संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध परिवाद खारिज कर दिया कर बीमा कंपनी के खिलाफ परिवाद आंशिक रूप से स्वीकार किया।