{"_id":"63876adca1a686141e565bbe","slug":"agra-fort-fatehpur-sikri-and-sikandra-monuments-will-be-lighting-for-hosting-g-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"G-20: आज से आगरा किला, सीकरी और सिकंदरा स्मारक होंगे रोशन, ताजमहल के गेट पर लगेगा जी-20 का लोगो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G-20: आज से आगरा किला, सीकरी और सिकंदरा स्मारक होंगे रोशन, ताजमहल के गेट पर लगेगा जी-20 का लोगो
Thu, 01 Dec 2022 05:55 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 01 Dec 2022 05:55 AM IST
सार
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों को बृहस्पतिवार से सात दिनों तक स्मारकों पर लाइटिंग के साथ जी-20 का लोगो लगाने के निर्देश दिए हैं। कल रात आगरा किला पर लाइटिंग का ट्रायल किया गया।
विज्ञापन
आगरा किला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 की मेजबानी आज से भारत को मिल रही है। इस मौके पर देश के 100 स्मारकों को रोशन किया जाएगा। इनमें से तीन आगरा के हैं। ताजनगरी में आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अकबर का मकबरा सिकंदरा स्मारक को गुरुवार से रात में रोशन किया जाएगा। सात दिन तक रात में लाइटिंग के साथ ही ताजमहल के साथ इन तीनों स्मारकों के प्रवेश द्वार पर जी-20 का लोगो भी लगाया जाएगा, जिससे इन स्मारकों पर आने वाले पर्यटक जी-20 की मेजबानी की जानकारी पा सकें।
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों को बृहस्पतिवार से सात दिनों तक स्मारकों पर लाइटिंग के साथ जी-20 का लोगो लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद बुधवार रात आगरा किला पर लाइटिंग का ट्रायल किया गया। गुरुवार को दोपहर में चारों स्मारकों पर लोगो का अनावरण भी किया जाएगा। यह लोगो ताजमहल समेत चारों स्मारकों के गेट पर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों को बृहस्पतिवार से सात दिनों तक स्मारकों पर लाइटिंग के साथ जी-20 का लोगो लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद बुधवार रात आगरा किला पर लाइटिंग का ट्रायल किया गया। गुरुवार को दोपहर में चारों स्मारकों पर लोगो का अनावरण भी किया जाएगा। यह लोगो ताजमहल समेत चारों स्मारकों के गेट पर लगेगा।
विज्ञापन
आगरा में होनी है सांस्कृतिक क्षेत्र की बैठकें
जी-20 की मेजबानी मिलने का जश्न देश के 50 शहरों के साथ 100 स्मारकों के जरिए मनाया जाएगा। आगरा उन शहरों में शामिल है, जो जी-20 का मेजबान होगा। आगरा में सांस्कृतिक क्षेत्र की बैठकें होनी हैं, इसलिए स्मारकों को रोशन करने के साथ यहां जी-20 के लोगो लगाए जाएंगे। ताजमहल में यूनीपोल पर, आगरा किला के मुख्य प्रवेश द्वार पर, फतेहपुर सीकरी में आगरा गेट पर और सिकंदरा में गेट पर जी-20 के लोगो को लगाया जाएगा। जी-20 की बैठकों के दौरान भारत आने वाले मेहमानों को आगरा के पर्यटन स्थलों को घुमाया जाएगा।
विज्ञापन