फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra first in Quality Council of India audited 12 smart cities

UP: क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने 12 स्मार्ट सिटी का किया ऑडिट, पहले नंबर पर आया आगरा; जानें बाकी का हाल

Sat, 29 Apr 2023 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 08:48 AM IST
सार

क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने 12 स्मार्ट सिटी का ऑडिट किया, जिसमें पहले नंबर पर आगरा तो वहीं  दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ आया है।

विज्ञापन
Agra first in Quality Council of India audited 12 smart cities
सेल्फी प्वाइंट आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) ने देश के 12 स्मार्ट सिटी का ऑडिट किया है। ढाई महीने में किए गए ऑडिट की रिपोर्ट शुक्रवार को चंडीगढ़ में क्यूसीआई के पीपीआईडी प्रमुख सुब्रतो घोष ने जारी की। क्यूसीआई ने 12 शहरों को चार प्रमुख मापदंडों के आधार पर पांच स्टार में से रेटिंग दी है। इसमें आगरा स्मार्ट सिटी ओवरऑल तीन स्टार के साथ देश में पहले नंबर पर है।

विज्ञापन

इस तरह होता है ऑडिट 

क्यूसीआई के ऑडिट में स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए स्ट्रीट लाइटिंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट और सीसीटीवी इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच की गई। सुविधा, उपकरण, प्रोसेस और हितधारक समन्वय ऑडिट हुआ है। सुविधा ऑडिट में देखा गया है कि स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में स्टाफ कैसा, कितना है और इंफ्रास्ट्रक्चर कितना मजबूत है। अलग-अलग स्थानों पर कितने उपकरण लगाए गए हैं और उनमें से कितने डिवाइस काम कर रहे हैं। क्या वह आईसीसीसी को रियल टाइम डाटा भेज रहे हैं। प्रोसेस ऑडिट में जांच की गई है कि उपकरणों से मिलने वाली जानकारियों को आईसीसीसी कैसे प्रोसेस कर रहे हैं। चौथा हितधारक समन्वय ऑडिट हुआ है, जिसमें यह जांच की गई है कि किस तरह से स्मार्ट सिटी विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आगरा में वाहन चेकिंग के दौरान मिला 23 लाख का गांजा, तस्करों का स्टाइल देख चकराई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के पक्ष में यह रहा

- स्मार्ट सिटी ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर सबसे पहले बनाया
- ट्रैफिक चालान, ट्रैफिक कंट्रोल और रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन किया
- पर्यावरण सेंसर, कचरा ढोने वाली गाड़ियों की जीपीएस के जरिए ट्रैकिंग
- 15 साल पुरानी गाड़ियों को नंबर प्लेट के जरिए चिन्हित करने का काम

ये भी पढ़ें - ससुराल नहीं यातना घर: सास-ससुर की हरकतों से तंग विवाहिता ने छत से लगाई छलांग, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed