फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by the antics of mother and father-in-law married woman jumped from the roof

ससुराल नहीं यातना घर: सास-ससुर की हरकतों से तंग विवाहिता ने छत से लगाई छलांग, अस्पताल में भर्ती

Sat, 29 Apr 2023 07:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 07:13 AM IST
सार

विवाहिता के आत्महत्या करने के प्रयास की सूचना पर मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। यहां ससुराल वालों से उनकी जमकर कहासुनी भी हुई। 
 

विज्ञापन
Troubled by the antics of mother and father-in-law married woman jumped from the roof
women crime - फोटो : pexels.com

विस्तार

एटा में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे महिला ने छत से छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। घायल महिला को ससुराल के लोग मेडिकल कॉलेज लेकर आए। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। दोनों के बीच खूब नोक-झोंक होती रही।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी प्रदीप कुमार की पत्नी रुशमा (25) गंभीर रूप से घायल हुई है। महिला का आरोप है कि सास और ससुर आए दिन किसी ने किसी बहाने प्रताड़ित करते हैं। शुक्रवार सुबह भी गालीगलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। महिला का कहना है कि रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने के लिए छत से कूद गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: सत्संगियों ने प्रशासन को रोका, नहीं हटने दिए यमुना में डूब क्षेत्र से बोर्ड; वापस लौटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वाले भी पहुंच गए अस्पताल 

महिला का मायका थाना जैथरा क्षेत्र के गांव फगनौल में है। जब उन लोगों को पता लगा कि रुशमा ने छत से छलांग लगा दी है तो सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां पर सुबह करीब 10 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी और एक-दूसरे को मारपीट करने पर उतारू हो गए। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला अथवा मायके वालों की तरफ से कोई शिकायत या सूचना नहीं आई है। शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed