फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra police team seized illegal ganja worth rs 23 lakh from truck

UP: आगरा में वाहन चेकिंग के दौरान मिला 23 लाख का गांजा, तस्करों का स्टाइल देख चकराई पुलिस

Sat, 29 Apr 2023 07:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 07:27 AM IST
सार

आगरा के मंटाला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक से 1 कुन्तल 54 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत 23 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, पुलिस तस्करों के स्टाइल से हैरान रह गई।

 

विज्ञापन
Agra police team seized illegal ganja worth rs 23 lakh from truck
गांजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मंटोला पुलिस ने शनिवार को हाथी घाट रोड से ट्रक में गांजा लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। ओडिशा से हरियाणा 1.54 क्विंटल गांजा ले जाया जा रहा था। इसे ट्रक की केबिन में बने एक अलग गुप्त केबिन में छिपाकर रखा गया था। इसे सीट के पीछे बनाया गया था। अनुमानित कीमत 21.56 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


चालक ने बताया कहां रखा है गांजा 

डीसीपी विकास कुमार ने बताया कि शनिवार को मंटोला पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रक को पकड़ा। तलाशी में कहीं गांजा नहीं दिखा। ट्रक चालक राजस्थान के गांव गड़ाना निवासी सुरेश को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई। उसने बताया कि गांजा सप्लाई करने के लिए हमने चालक केबिन में एक अलग से गुप्त केबिन बनवा रखा है। उसे खोलकर गांजा बरामद किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: बच्चे को फटकार लगाना पड़ा भारी, स्कूल पहुंचे परिजनों ने शिक्षिका से की ऐसी हरकत; मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा ले जा रहे थे गांजा 

चालक ने बताया कि हरियाणा निवासी बागड़ी और दोस्त कालू के साथ मिलकर ओडिशा से सस्ते में गांजा खरीदकर लाते हैं। हरियाणा में अच्छे दामों में बेच देते हैं। दो महीने पहले 2.25 क्विंटल गांजा ले आए थे। इस बार बागड़ी ओडिशा से ट्रक में गांजा लोड कराकर जहाज से वापस आ गया। कालू और मैं वहां से इसे लेकर हरियाणा जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed