फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Fatehabad Block Become First In Up Over Vaccination

टीका ही बचाएगा जान: प्रदेश में फतेहाबाद पहला ब्लॉक, जहां चार गांव में शत प्रतिशत टीकाकरण

Thu, 24 Jun 2021 12:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Jun 2021 12:35 PM IST
सार

जिले में 15 ब्लॉक हैं। पांच ब्लॉक में 100 गांव में बुधवार को अभियान का दूसरा दिन था। बृहस्पतिवार से 200 गांव में शिविर लगेंगे। फतेहाबाद के उदयराज में 1500 ग्रामीणों ने टीके लगवाए हैं।

विज्ञापन
Agra Fatehabad Block Become First In Up Over Vaccination
टीका ही बचाएगा जान: आगरा देहात क्षेत्र में टीका लगवातीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद के फतेहाबाद ब्लॉक ने टीकाकरण में बुधवार को नई नजीर पेश की। प्रदेश का पहला ब्लॉक बना जहां चार गांव में 18 साल से अधिक उम्र के शत प्रतिशत लोगों ने टीके लगवाया है। पिछले सप्ताह बिचौला और रसूलपुर ने शिखर छूआ था। बुधवार को गढ़ी उदयराज और पलिया कृपाल ने रिकार्ड तोड़ दिया। 70 ग्राम पंचायतों के सबसे बड़े ब्लॉक में 10 गांव ऐसे हैं जहां 60 फीसदी से अधिक टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन


जिले में 15 ब्लॉक हैं। पांच ब्लॉक में 100 गांव में बुधवार को अभियान का दूसरा दिन था। बृहस्पतिवार से 200 गांव में शिविर लगेंगे। फतेहाबाद के उदयराज में 1500 ग्रामीणों ने टीके लगवाए हैं। पलिया कृपाल गांव में एक हजार से अधिक। रसूलपुर में 1500 और बिचौला में एक हजार से अधिक टीके लगे हैं।
विज्ञापन


खण्ड विकास अधिकारी मंगल यादव ने बताया कि प्रदेश में चार गांव में 100 फीसदी टीकाकरण करने वाला फतेहाबाद पहला ब्लॉक है। उन्होंने बताया कि 10 गांव ऐसे हैं जो 100 फीसदी की दौड़ में शामिल हैं। जिनमें 60 से 80 फीसदी तक टीकाकरण हो चुका है। आगामी तीन से चार दिनों में 10 गांव शत प्रतिशत टीकाकरण हो जाएंगे। ब्लॉक में 2.40 लाख आबादी है। 1.44 लाख 18 साल से अधिक उम्र के लोग हैं। बुधवार तक 21 हजार लोगों को टीका लग चुका है। जिले में टीकाकरण में फतेहाबाद सबसे आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण खत्म होने से बढ़ी संख्या
18 साल से अधिक उम्र के लोगों का ऑन स्पॉट पंजीकरण हो रहा है। इससे अधिक संख्या में लोग टीके लगवाने के लिए आ रहे हैं। पहले उन्हें पंजीकरण के बाद स्लॉट लेना पड़ता था। ग्रामीणों में टीके के प्रति जागरुकता बढ़ रही है। डॉ. एके सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, फतेहाबाद

फतेहाबाद में 1818 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विकास खंड कार्यालय समेत क्षेत्र में बुधवार को वैक्सीन लगाए जाने के साथ शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में टीका लगवाने के लिए भीड़ उमड़ी। कुल 1818 लोगों को टीका लगाया गया। 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि बुधवार को लगाए गए शिविरों में लोगों में उत्साह दिखा। इस दौरान कुल 1818 लोगों ने टीकाकरण कराया। ब्लॉक के शिविर में खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल रहे। 

पिनाहट के शिविरों में 1100 लोगों को लगा टीका 
पिनाहट क्षेत्र के 20 गांवों में बुधवार को टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 1100 लोगों को टीका लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बुधवार को मैदीपुरा, टीकतपुरा, समोखीपुरा, कछियारा, पापरीनागर, औधी, टोड़ा समेत 20 गांवों में सुबह 10 बजे से शिविर लगाया गया था। 

जगनेर के 5 गांवों में 3000 लोगों ने लगवाए टीके
जगनेर ब्लॉक के गांव गुमामद, तांतपुर, गंगापुर, बर्गवा बुजुर्ग, चंदसौरा में पांच दिनों में शिविर लगाकर 3000 लोगों को टीके लगाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगनेर के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि इन गांवों के 18 से अधिक उम्र के करीब 80 फीसदी लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। बताया कि क्षेत्र में अब तक कुल 13 हजार लोग़ों को टीका लग चुका है। 

 
 

बाह में 190 लोगों को लगे टीके
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह के क्षेत्र में बुधवार को 190 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इस दौरान 186 लोगों की कोरोना की जांच भी हुई। कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं निकला।


निगरानी समिति ने किया जागरुक
फतेहाबाद। ग्राम छह बिसा (स्वारा) में टीकाकरण से एक दिन पहले बुधवार को निगरानी समिति ने घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। सचिव हर्ष वर्धन ने लोगों को अनिवार्यरूप से टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रशांत, प्रधान लाखन सिंह सहित आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

टीका ही बचाएगा जान: आगरा में एक दिन में रिकार्ड टीकाकरण, 21,062 को लगी भरोसे की डोज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed