फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra faces water crisis due to pipeline leakage

Agra News: नालियों में बह रहा गंगाजल, घरों में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग; नगरायुक्त से शिकायत

Sat, 13 Jun 2026 09:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 13 Jun 2026 09:25 PM IST
सार

अधिकारियों से शिकायत करने पर वह इसे मामूली लीकेज बताकर मरम्मत से पल्ला झाड़ रहे हैं। पानी के संकट से हजारों लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने पाइप लाइन की मरम्मत कराकर सप्लाई देने की मांग की है।

विज्ञापन
Agra faces water crisis due to pipeline leakage
नालियों में बहा गंगाजल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा और जीवनी मंडी वाटरवर्क्स में शुक्रवार रात की बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने से असर पड़ा। दोनों वाटरवर्क्स का संचालन बिजली न होने के कारण बंद हो गया। रात में शटडाउन लेकर मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू की गई तो शोधन और पंपिंग शुरू हो सकी। इसके बाद जलाशयों और ओवरहेड टैंक को भरा गया, लेकिन पानी की लीकेज लाइनों और प्रेशर न होने के कारण लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


लोहामंडी क्षेत्र स्थित खातीपाड़ा के पार्षद हेमंत कुमार प्रजापति ने नगर आयुक्त से शिकायत की है कि जोनल पंपिंग स्टेशन से ओवरहेड सप्लाई का पाइप लंबे समय से लीक कर रहा है, इससे हर दिन गंगाजल बर्बाद हो रहा है, जबकि लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। हजारों लीटर गंगाजल नालियों में बह रहा है। इस वजह से मुख्य लाइन में प्रेशर नहीं पहुंच रहा। 
विज्ञापन


खातीपाड़ा क्षेत्र की गलियों, मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। अधिकारियों से शिकायत करने पर वह इसे मामूली लीकेज बताकर मरम्मत से पल्ला झाड़ रहे हैं। पानी के संकट से हजारों लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने पाइप लाइन की मरम्मत कराकर सप्लाई देने की मांग की है। वहीं केशव कुंज जयपुर हाउस में भी तीन दिन से लोगों को पानी नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय निवासी सुल्तान ने बताया कि पानी न आने की वजह अभियंताओं ने आंधी-बारिश के कारण बिजली आपूर्ति न होना बताया है। तीन दिनों से पानी के लिए परेशान हैं। जलकल विभाग के अभियंता अब लोगों के फोन भी नहीं उठा रहे। केशवकुंज क्षेत्र में पानी का टैंकर भेजने की मांग उन्होंने जलकल महाप्रबंधक से की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed