फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Drug Inspection: 3 Firms Found Closed, Irregularities in 5 Wholesale Medical Stores

आगरा के दवा मार्केट में बड़ा खेल: तीन मेडिकल फर्म मिली बंद, पांच के बिल में गड़बड़ी; सभी फर्म की होगी जांच

Sat, 30 May 2026 09:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 30 May 2026 09:10 AM IST
सार

आगरा के फव्वारा क्षेत्र में दवा थोक फर्मों की जांच में तीन फर्म बंद मिलीं और पांच में बिल व अन्य मानकों में गड़बड़ी पाई गई है। औषधि विभाग ने 24 फर्मों का निरीक्षण कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी है, जबकि अवैध गोदामों और सरकारी दवाओं के दुरुपयोग के मामलों में जांच तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
Agra Drug Inspection: 3 Firms Found Closed, Irregularities in 5 Wholesale Medical Stores
छापे में मिली दवाएं। 

विस्तार

औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा में दवाओं के 24 थोक फर्मों का निरीक्षण किया है। इसमें दवाओं के बिल, फर्म का लाइसेंस समेत अन्य की जांच की। पांच मेडिकल फर्म में गड़बड़ी मिली है। तीन फर्म बंद मिली हैं। इनको नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि मुख्यालय स्तर से दवाओं के थोक लाइसेंस का सर्वे किया जा रहा है। इसमें फर्म का पूरा ब्योरा, लाइसेंस, गोदाम, दुकान का क्षेत्रफल, दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल, फर्म का खुलना- न खुलना, नवीनीकरण सहित कई बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए फर्म संचालक से फाॅर्म भरवाकर हस्ताक्षर करवा रहे हैं।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार और नीलेश शर्मा ने फव्वारा के मेडिसिन कॉम्प्लेक्स और नवाबिया मार्केट में 24 फर्मों की जांच की है। इसमें तीन फर्म बंद मिली हैं। पांच में दवाओं के बिल में अंतर समेत अन्य मानक नहीं मिले हैं। इनकी रिपोर्ट बनाकर लखनऊ मुख्यालय भेजी जा रही है। सभी थोक विक्रेताओं का सर्वे होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशाने पर थोक विक्रेता
बीते सप्ताह फव्वारा के झूलेलाल बाजार में दो अवैध गोदाम पकड़े थे। ये ज्योति ड्रग हाउस के संचालक नारायण दास हंसराजानी के थे। ये अवैध रूप से चल रहे थे। इसमें सैंपल, सैन्य और ईएसआई अस्पताल की दवाएं भी मिली थीं। इसके अलावा नकली दवाओं के मामले में 18 फर्म की भी जांच की थी, जिनमें नकली, सैंपल समेत सरकारी दवाएं जब्त की थीं। 85 नमूने लेकर जांच को भेजे थे। कई बंद फर्म के नाम पर भी दवाओं की कालाबाजारी कर रहे हैं। ऐसे में शासन ने दवाओं के थोक फर्म की जांच करा रही है। इससे अवैध गोदाम और फर्जी फर्म की जांच कर कार्रवाई की जा सके।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed