{"_id":"6a4f1e72af6a9a16000b8b8e","slug":"agra-diamond-store-heist-thieves-break-locks-flee-with-jewelry-worth-lakhs-caught-on-cctv-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायमंड स्टोर में चोरी: लाखों के जेवरात ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायमंड स्टोर में चोरी: लाखों के जेवरात ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध; पुलिस जांच में जुटी
Thu, 09 Jul 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 09 Jul 2026 09:37 AM IST
सार
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित सागा इंपोरियम में डायमंड ज्वैलरी स्टोर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर ले गए। सुबह चार बजे हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
डायमंड स्टोर में चोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद रोड पर सागा इंपोरियम में बुधवार तड़के डायमंड ज्वैलरी स्टोर के ताले तोड़कर दो चोरों ने लाखों के जेवर चोरी कर लिए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी में चोर जाते दिख रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें - 13 किलो सोना, नौ Kg चांदी: रिटायर्ड ARTO की संपत्ति देख जांच एजेंसी भी हैरान, आगरा में पांच साल रही थी पोस्टिंग
फतेहाबाद रोड स्थित सागा इंपोरियम में जीवा डायमंड ज्वैलरी नाम से स्टोर है। स्टोर के सीनियर फ्लोर कंसल्टेंट अलीगढ़ निवासी हरीश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात 10:20 पर वह स्टोर बंद कर गए थे। बुधवार सुबह 10 बजे जब स्टोर खोलने पहुंचे तो स्टोर के ताले टूटे मिले। पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर सुबह 4 बजे दो चोर वारदात को अंजाम देते दिखे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तस्वीरें: धमाके के साथ नाले में समा गई पूरी दुकान, 15 मिनट तक गूंजती रहीं चीखें...भयानक हादसा देख कांप गए लोग
चोरों ने स्टोर में डिस्प्ले के लिए रखे हुए 150 पीस सोने के और 32 पीस चांदी के जेवर चोरी किए हैं। इनका हिसाब और कीमत खातों की जांच कर पता चलेगी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि चोर कुछ जेवर चोरी कर ले गए हैं। काफी माल स्टोर में मिला है। सीसीटीवी में दिख रहे चोरों के बारे में सुराग मिले हैं। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें - UP: पीएसी में 27 साल तक करता रहा नौकरी, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार; ये सजा मिली