फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Affidavit Costs Ex-PAC Constable: Jailed After 27 Years

UP: पीएसी में 27 साल तक करता रहा नौकरी, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार; ये सजा मिली

Thu, 09 Jul 2026 09:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 09 Jul 2026 09:00 AM IST
सार

फर्जी शपथपत्र के आधार पर पीएसी में सिपाही की नौकरी पाने वाले भोजराज सिंह को 27 साल पुराने मामले में आगरा की अदालत ने दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई। विभागीय जांच में फर्जीवाड़ा साबित होने पर आरोपी पहले ही सेवा से बर्खास्त हो चुका था, अब कोर्ट ने भी उसे दोषी मानते हुए दंडित किया।

विज्ञापन
Fake Affidavit Costs Ex-PAC Constable: Jailed After 27 Years
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्जी शपथपत्र के आधार पर 27 वर्ष पूर्व पीएसी में सिपाही की नौकरी हासिल करने के मामले में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानंद गुप्ता की कोर्ट ने दोषी भोजराज सिंह को तीन वर्ष के साधारण कारावास और तीन हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन


हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिथरापुर निवासी भोजराज सिंह ने फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत कर पीएसी में सिपाही के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। मामले का खुलासा होने पर एआरआईएम कार्यालय के तत्कालीन कार्यवाहक प्रधान लिपिक प्रदीप कुमार वर्मा ने 8 सितंबर, 1998 को थाना ताजगंज में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


थाना ताजगंज पुलिस ने 1 जनवरी, 1999 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर उसे सेवा से भी हटा दिया गया। पुलिस ने विवेचना पूरी कर 31 मई, 1999 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन अधिकारी राजेश कुमार ने न्यायालय में गवाहों के बयान और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किए। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने भोजराज सिंह को दोषी मानते हुए फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed