फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Dengue Viral Fever News: another girl dies of fever in agra

आगरा में बुखार का प्रकोप: एक और बच्ची की मौत, 60 से ज्यादा बीमार, 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Sat, 18 Sep 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Sep 2021 12:07 AM IST
सार

आगरा में बुखार का प्रकोप जानलेवा साबित हो रहा है। तीन दिनों में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। जिले में कई लोग बीमार हैं। वहीं डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। गुरुवार को 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
Agra Dengue Viral Fever News: another girl dies of fever in agra
मृतक बच्ची मोहिनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव खड़िया में गुरुवार की देर रात बुखार से एक बच्ची की मौत हो गई। उसके परिवार में कई और लोग बीमार हैं। इनका आगरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर जांच की। इससे पूर्व टेढ़ी बगिया के महादेवी नगर में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


आगरा में बुखार का कहर: 24 घंटे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, तीसरा बच्चा अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


गांव खड़िया निवासी बिजेंद्र कुशवाह ने बताया कि उनकी पांच बेटियां हैं। इनमें तीसरे नंबर की बेटी मोहिनी की दो दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने गांव में ही झोलाछाप से उसे दवा दिला दी। गुरुवार रात मोहिनी को फिर से बुखार आया और पेट में दर्द होने लगा। परिजन उसे तुरंत आगरा लेकर चल दिए, लेकिन रास्ते में ही मोहिनी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़िया में 30 से ज्यादा लोग बीमार
बिजेंद्र ने बताया की परिवार में उनकी मां बोदश्री, बहन सपना, बड़ी बेटी निशा, छोटे भाई गजेंद्र की पत्नी राजश्री बुखार से पीड़ित हैं। पड़ोसी भूदेव का बेटा संदीप और उसकी पत्नी गुलाब देवी सहित गांव में 30 से ज्यादा लोग बीमार हैं। 

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में कुल 120 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें 20 लोग बुखार से पीड़ित मिले। पांच लोगों की खून की जांच कराई गई जो निगेटिव आई। किसी भी मरीज में डेंगू या मलेरिया जैसे लक्षण नहीं दिखाई दिए। 

टेढ़ी बगिया के महादेवी नगर में तेज बुखार से दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। कॉलोनी में डॉक्टर पहुंचे और कैंप लगाकर मृतक बच्चों के परिजनों समेत 164 मरीजों की सेहत जांची। बुखार-खांसी के 36 मरीज मिले। रैपिड जांच में डेंगू और मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई। एलाइजा जांच के लिए रक्त की स्लाइड ली हैं।  

36 को बुखार-खांसी के मरीज मिले
एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में लगाए गए शिविर में 164 की जांच की। इनमें से 36 को बुखार-खांसी मिला, इनमें से 17 बच्चे शामिल रहे। इनको दवा देने के साथ ही रैपिड किट से मलेरिया और डेंगू की मौके पर जांच भी की, लेकिन सभी निगेटिव मिले, फिर भी एलाइजा जांच के लिए इनके रक्त की स्लाइड बनाई है। 

मृतक बच्चे परी और अंशू के घर भी गए, सभी की सेहत की जांच करते हुए रक्त का नमूना लिया है। दो बच्चों समेत तीन का जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, इनकी भी एलाइजा जांच कराई है। नियमित टीकाकरण से छूटे 23 बच्चे और गर्भवती महिलाओं के टीका भी लगाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद की टीम ने क्षेत्र के ग्राम लायकपुरा और ईंधोन में शुक्रवार को कैंप लगाया। जिसमें 174 मरीजों का परीक्षण किया। इनमें 36 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। जिनका सैंपल लेकर उपचार के बाद आवश्यक दवाएं दी गई हैं। बरहन क्षेत्र के गांवों में भी बुखार का प्रकोप है। 

आगरा में पांच मरीज समेत 13 में डेंगू की हुई पुष्टि
शुक्रवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से आगरा के पांच मरीज हैं। अब आगरा में डेंगू के कुल मरीज 57 हो गए हैं। अभी मेडिसिन और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में 19 मरीजों का इलाज चल रहा है।

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू वार्ड में भर्ती बुखार-खांसी के 13 मरीजों की एलाइजा जांच कराने पर डेंगू मिला है। इनमें से आगरा के पांच, फिरोजाबाद के सात और मथुरा का एक मरीज है। अभी मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में 13 और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में छह बच्चे भर्ती हैं। 

इनकी हालत ठीक है, पांच मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिए हैं। संदिग्ध तीन नए मरीज भर्ती किए हैं। इनको उपचार दिया है और एलाइजा जांच कराने के लिए नमूना वायरोलॉजी लैब भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed