फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Viral Fever News: two children dies of fever in 24 hours in agra

आगरा में बुखार का कहर: 24 घंटे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, तीसरा अस्पताल में भर्ती

Fri, 17 Sep 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 12:08 AM IST
सार

फिरोजाबाद के बाद आगरा में भी बुखार कहर बरपाने लगा है। यहां बीते 24 घंटे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बुखार से पीड़ित थे। पिनाहट और बरहन क्षेत्र के कई गांवों में बुखार के बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। 

विज्ञापन
Agra Viral Fever News: two children dies of fever in 24 hours in agra
मृतक बच्चे अंशू और परी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के टेढ़ी बगिया के गिर्राज धाम कॉलोनी में रहने वाले एक ही परिवार के दो बच्चों की 24 घंटे में बुखार से मौत हो गई। तीसरे बच्चे की भी तबीयत खराब है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इन दिनों डेंगू का प्रकोप चल रहा है। इस बीच बच्चों की मौत होने से आसपास के लोग दहशत में आ गए हैं। 

विज्ञापन

 
गिर्राज धाम कॉलोनी की तीन वर्ष की बेटी परी की तबीयत अधिक खराब होने पर बुधवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को दो वर्ष के बेटे अंशु की तेज बुखार गया। तबीयत अधिक खराब होने पर परिवार के लोग उसे पहले दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल ले गए, वहां से रेफर कर दिया गया तो बिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


एसएन इमरजेंसी में तोड़ा दम 
बिम्स हॉस्पिटल से भी एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए। जहां बच्चे की मौत हो गई। शाम को परिवार के एक और बच्चे की तबीयत खराब हो गई। 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस पहुंची। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के राकेश का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि डेंगू से किसी की मौत की रिपोर्ट नहीं की गई है। बुखार से बच्चों की मौत की जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। 
 

देहात में भी बुखार का प्रकोप
पिनाहट के गांव हुसैनपुरा में घर-घर चारपाई बिछी हुई हैं। ज्यादातर बच्चे बुखार से तप रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य टीम भेजने और एंटी लार्वा दवाई के छिड़काव की मांग की। ज्यादातर बच्चों का इलाज आगरा फतेहाबाद में चल रहा है। गांव भावनाथ की ढारि में बुखार के 43 मरीज मिले हैं। 

बरहन के गांव सराय जयराम में बुखार का प्रकोप जारी है। यहां अब भी 60 लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिनमें बच्चे ज्यादा हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। जलभराव, गंदगी की जांच कराई गई। शिविर लगाकर बीमारों को दवाएं दी गईं। एंटीलार्वा का छिड़काव भी कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed