{"_id":"65fb425db1039710390ac834","slug":"agra-crime-news-girl-murdered-agra-news-c-25-1-agr1034-427724-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अपहरण कर बच्ची की हत्या, खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अपहरण कर बच्ची की हत्या, खेत में फेंका शव
विज्ञापन
बाह। गांव फरैरा से 18 मार्च को अगवा की गई 6 साल की पल्लवी की हत्या कर दी गई। घर से एक किलोमीटर दूर सरसों के खेत में शव फेंका गया था। पुलिस ने बुधवार को बच्ची के रिश्ते का चाचा सहित 2 को हिरासत में लेकर शव बरामद किया। आरोपियों ने 6 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। परिजन की सूचना पर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी।
फरैरा निवासी हरेंद्र सिंह की बेटी पल्लवी कक्षा 1 में पढ़ती थी। सोमवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। वहीं से लापता हो गई। उस दिन परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। मंगलवार को पिता ने बाह थाने में बेटी के लापता होने की जानकारी दी। पल्लवी के डूबने की आशंका पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार को पीएसी की फ्लड यूनिट ने नहर में कांटे आदि डालकर पल्लवी की तलाश की।
उधर, मंगलवार को पिता के पास फिरौती की कॉल आई। उनसे 6 लाख रुपये मांगे गए। दो अलग-अलग नंबरों से 3 बार कॉल की गई। हर बार कहा कि तुम्हारी बेटी हमारे कब्जे में है। सलामती चाहते हो तो 6 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। इस बात की जानकारी हरेंद्र ने पुलिस को दी थी। इस पर पुलिस इस दिशा में जांच में जुटी।
विज्ञापन
बुधवार को 2 आरोपी पकड़े गए। एक आरोपी बालिका का रिश्ते का चाचा अमित और दूसरा उसका दोस्त निखिल है। अमित गांव में रहता है, जबकि निखिल पड़ोस के गांव का है। उनसे पूछताछ के बाद पल्लवी के शव को 1 किलोमीटर की दूरी पर सरसों के खेत में बरामद किया। पल्लवी के गले में पहने हुए कपड़ों को बांधकर गला घाेंटा गया था। चेहरे पर भी केमिकल डाला गया, जिससे पहचान नहीं हो सके। शव बरामद होने पर डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा पहुंचे। बाद में फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
तलाश का करता रहा नाटक
सीओ गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी अमित से पूछताछ में पता चला कि पल्लवी नहर के पास खेल रही थी। तभी वह बाइक से पहुंच गया। बच्ची को घुमाने के बहाने बैठा लिया। इसके बाद अपने दोस्त निखिल के साथ खेत में ले गया, जहां बच्ची का गला घोंट दिया। वह घर आ गया। इसके बाद परिवार के साथ ही पल्लवी की तलाश का नाटक करता रहा। पुलिस को भी बताने लगा। एक बार पुलिस को नहर में डूबने की आशंका भी जता दी, जिससे पुलिस खेत तक न पहुंच जाए।
जमीन खरीदने से मानता है रंजिश
सीओ के मुताबिक, अमित के परिवार से बच्ची के दादा हुकुम सिंह ने 5 बीघा जमीन खरीदी थी। अमित को लग रहा था कि जमीन का सौदा धोखे से किया था। जमीन की कीमत अधिक थी। मगर, कम रकम अदा की गई। वह रंजिश मान रहा था। उसने बच्ची के अपहरण की योजना बनाई। उसने खेत में ले जाकर पहले दिन ही हत्या कर दी थी। इसके बाद काॅल करके फिरौती मांग रहा था, जिससे पुलिस को किसी गैंग पर शक हो जाए।
सोचा नहीं था भतीजी की जान ले लेगा
पल्लवी के पिता हरेंद्र सिंह, मां आरती ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि आरोपी (रिश्ते का चाचा) उनकी मदद कर रहा है। इस कारण उस पर शक नहीं था। सोचा भी नहीं था कि वह ऐसा कर देगा। बेटी का शव देखकर मां सुधबुध खो बैठी। मृतका के दादा हुकुम सिंह पल्लवी की हत्या के खुलासे से सन्न रह गए। उन्होंने भी दोषियों को कठोर डंड दिए जाने की मांग की।
मैंने कही पैसा दे देंगो, तौऊ मार दई
चीख पुकार के बीच दादा हुकुम सिंह बोले फोन पै मैंने पैसे देबे की कही हती, तौऊ मेई मौड़ी मार दई। इतना बोलते ही फफक पड़े और बेसुध हो गए। दादा हुकुम सिंह पर ही अपहरणकर्ताओं की पहली फोन कॉल आई थी। 6 लाख की फिरौती मांगने पर रुपये देने की बात कही थी।