फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra cricketer Rashi Kanojia to get Vivekananda Award

आगरा: युवा क्रिकेटर राशि कनौजिया को मिलेगा विवेकानंद अवार्ड, परिवार में खुशी का माहौल

Sat, 13 Nov 2021 12:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 12:49 PM IST
सार

आगरा के नामनेर की रहने वाली राशि कनौजिया प्रदेश की महिला टीम की सदस्य हैं। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदान करेंगे।
 

विज्ञापन
agra cricketer Rashi Kanojia to get Vivekananda Award
क्रिकेटर राशि कनौजिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की युवा क्रिकेटर राशि कनौजिया को वर्ष 2020-21 का विवेकानंद अवार्ड दिया जाएगा। युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से दिया जाने वाला यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को दिया जाता है। राशि प्रदेश की महिला टीम की सदस्य हैं। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


नामनेर की रहने वाली राशि कनौजिया प्रदेश की महिला टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं। बाएं हाथ की फिरकी गेंदबाज राशि का चयन वर्ष 2019-20 में आस्ट्रेलिया में हुए एशिया कप अंडर 19 की टीम के लिए भी हुआ था। हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए भी उनका चयन किया गया था। 
विज्ञापन


भारतीय महिला की टीम ए में वह बांग्लादेश व श्रीलंका के दौरे पर भी रह चुकी हैं। राशि के पिता अशोक कुमार सेना में रह चुके हैं, जबकि उनकी मां राधा कनौजिया शिक्षिका हैं। युवा कल्याण विभाग के उप निदेशक आदित्य कुमार ने बताया कि विवेकानंद पुरस्कार के लिए आगरा से क्रिकेटर राशि को चुना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट कोच मनोज कुशवाह ने बताया कि राशि कनौजिया का विवेकानंद पुरस्कार के लिए चयन खिलाड़ियों को नई ऊर्जा देगा। इसके पहले ताजनगरी की युवा लेखिका इशिका बंसल को भी विवेकानंद पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed