{"_id":"61d142d503e1623d7a1ed287","slug":"agra-corona-virus-update-news-two-new-hot-spot-in-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन का खतरा: संक्रमितों की ट्रैकिंग के लिए लगाईं 45 रैपिड रिस्पांस टीमें, ताजनगरी में बन रहे दो नए हॉट स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन का खतरा: संक्रमितों की ट्रैकिंग के लिए लगाईं 45 रैपिड रिस्पांस टीमें, ताजनगरी में बन रहे दो नए हॉट स्पॉट
Sun, 02 Jan 2022 11:44 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:44 AM IST
सार
बीते छह दिनों में 28 संक्रमित मिले हैं। इस तरह कुल 33 मरीज हो चुके थे। जिनमें चार मरीज छह दिन में ठीक होने से अब 29 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट एरिया आगरा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। बीते दो दिनों में 12 संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 45 रैपिड रिस्पांस टीमें लगाईं हैं। इनमें से 30 टीमें शहर और 15 टीमें देहात में हैं। विदेश या फिर महाराष्ट्र, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से यात्रा करके लौटे लोग लक्षण आने पर नियंत्रण कक्ष में सूचना दे सकते हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 45 टीमें बनी हैं, प्रत्येक टीम में एक चिकित्सक, एक फार्मेसिस्ट और एक वार्ड ब्वाय है। यह टीमें संक्रमित मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराते हुए उनके संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग, स्क्रीनिंग कर रही है। इनकी रिपोर्ट पर संदिग्धों के नमूने लेकर कोरोना वायरस की जांच कराई जा रही है।
लक्षण होने पर इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
रैपिड रिस्पांस टीम के डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि विदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से यात्रा करके आए लोग और जिनको कोरोना वायरस के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं, वह 0562-2600412 और 0562-2600508 नंबरों पर जानकारी दे सकते हैं। यहां से रैपिड रिस्पांस टीम इनकी जांच कराने समेत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएगी।
बन रहे दो नए हॉटस्पॉट
करीब छह महीने बाद ताजनगरी में फिर दो नए हॉटस्पॉट बन रहे हैं। दयालबाग में सात और आवास विकास में पांच मरीज पिछले 10 दिनों में मिल चुके हैं। कमला नगर में तीन केस मिले हैं।
विज्ञापन
छह दिन में बढ़े 28 संक्रमित
26 दिसंबर को शहर में पांच सक्रिय मरीज थे। 27 को पांच और मिल गए। 28 को चार, 29 को दो, 30 को पांच, 31 दिसंबर को सात और एक जनवरी को फिर पांच मरीज मिले हैं। बीते छह दिनों में 28 संक्रमित मिले हैं। इस तरह कुल 33 मरीज हो चुके थे। जिनमें चार मरीज छह दिन में ठीक होने से अब 29 सक्रिय मरीज हैं।
कोरोना वायरस: मथुरा में 11 संक्रमित मिलने से खलबली, बढ़ते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग चिंतित