फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra corona virus live update today: Five More New Corona Virus Case Found

आगरा में कोरोना वायरस: 62 दिन बाद बढ़ा संक्रमण, 24 घंटे में पांच नए मरीज मिले

Wed, 01 Sep 2021 10:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Sep 2021 10:28 AM IST
सार

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, आखिरी बार 29 जून को सबसे ज्यादा चार नए मरीज मिले थे। अब 62 दिन बाद बुधवार को पांच नए संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
Agra corona virus live update today: Five More New Corona Virus Case Found
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तीसरी लहर की आशंका है। संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। बुधवार को पिछले 24 घंटे में पांच नए संक्रमित मिले हैं। जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या तीन से बढ़कर अब आठ हो गई है। जिले में अब तक 458 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, आखिरी बार 29 जून को सबसे ज्यादा चार नए मरीज मिले थे। अब 62 दिन बाद बुधवार को पांच नए संक्रमित मिले हैं। बीच के दो महीने संक्रमण का ग्राफ घटकर शून्य तक पहुंच गया था। बुधवार को 4,498 मरीजों की जांच में 5 नए मरीज मिले। एक मरीज ठीक भी हुआ है। अब तक कुल 15.93 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कुल 25748 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25,282 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.19प्रतिशत है। 

विज्ञापन

ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या
दूसरी तरफ एसएन व जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, खांसी व वायरल संक्रमित मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही हैं। कोविड व्यवहार में भी लापरवाही हो रही है। बिना मास्क लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी का पालन नहीं हो रहा। उधर, पुलिस व प्रशासनिक टीमें कोविड व्यवहार का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर भी सुस्त हैं। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरबोवैक्स वैक्सीन का ट्रायल रुका
एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरबोवैक्स वैक्सीन का ट्रायल फिलहाल रुक गया है। अभी कंपनी के प्रतिनिधियों और एसएन कॉलेज की एथिकल टीम के साथ अंतिम दौर की बात नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में बायोलॉजिकल ई-कंपनी की वैक्सीन कोरबोवैक्स का एसएन कॉलेज में ट्रायल होना था। इसके लिए एसएन की एथिकल कमेटी के साथ कंपनी के प्रतिनिधियों ने बैठक कर कार्ययोजना भी बना ली थी। इसमें दो चरण की बैठक भी हुईं लेकिन अभी तक ट्रायल पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। इससे पहले एसएन में रूस की स्पुतनिक का ट्रायल पूरा हो चुका है। इसकी रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कोरबोवैक्स वैक्सीन के ट्रायल एथिकल कमेटी के निर्देशन में होना था। इसके बारे में कमेटी प्रभारी से जानकारी मांगता हूं।
आगरा में डेंगू का खतरा: एक संदिग्ध मरीज मिला, एसएन मेडिकल कॉलेज में बना 30 बेड का वार्ड
फिरोजाबाद में बुखार का कहर: दस दिन में 56 मरीजों की मौत, मेडिकल कॉलेज में 185 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed