फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suspected dengue patient found in agra

आगरा में डेंगू का खतरा: एक संदिग्ध मरीज मिला, एसएन मेडिकल कॉलेज में बना 30 बेड का वार्ड

Tue, 31 Aug 2021 10:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Aug 2021 10:19 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू के पांच और मरीज भर्ती हैं। इनमें फिरोजाबाद के चार और एक मरीज शिकोहाबाद का है। 

विज्ञापन
suspected dengue patient found in agra
एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में डेंगू का खतरा है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिला है। यह एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। नमूना एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब भेजा गया है। एहतियातन एसएन में डेंगू वार्ड तैयार कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी तक डेंगू का मरीज नहीं मिला है। एक युवक में इसके लक्षण मिलने पर भर्ती कर लिया है। इलाज चल रहा है। डेंगू-मलेरिया के खतरे को देखते हुए 30 बेड का अलग से वार्ड बना दिया है। 
विज्ञापन


चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज में अभी डेंगू के पांच और मरीज भर्ती हैं। इनमें फिरोजाबाद के चार और एक मरीज शिकोहाबाद का है। ओपीडी में डेंगू-मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की जांच कराने के लिए कहा है। दवाओं की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7,098 नमूनों की जांच, दो में मलेरिया
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि अगस्त में 7,098 लोगों के नमूनों की जांच कराई गई। इनमें डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला। दो लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इनकी हालत ठीक है। सीएचसी, एसएन कॉलेज और जिला अस्पताल से रोजाना नमूनों की जानकारी की जा रही है। 
 
सीएचसी पर पांच-पांच बेड की व्यवस्था: सीएमओ
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू-मलेरिया के संदिग्ध मरीजों के लिए हर सीएचसी पर पांच-पांच बेड की अतिरिक्त व्यवस्था करने को कहा है। मलेरिया-डेंगू की प्रारंभिक जांच के लिए किट भी दी हैं। कंट्रोल रूम बनाया है। कोरोना के मामलों के लिए बनाई गई रैपिड रिस्पांस टीम को जिम्मेदारी दी है।

बरतें सावधानी 
- घरों में मच्छरोधी दवा का  छिड़काव करें।
- आसपास जलभराव न होने दें, हो तो उसमें करोसिन छिड़क दें।
- कूलर की टंकी से पानी निकाल दें। बाथरूम में पानी ढककर रखें।
- सोते वक्त मच्छरदानी का उपयोग करें।
- पूरे आस्तीन के कपड़े पहनकर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed