फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Commissionerate In past too policemen have been jailed in cases of rape molestation and robbery

आगरा कमिश्नरेट: दरोगा की अय्याशी कोई पहला मामला नहीं, दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लूट में भी जेल गए हैं पुलिसवाले

Tue, 19 Sep 2023 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 12:23 PM IST
सार

आगरा में दरोगा ने बरहन में जो हरकत की उससे पुलिस महकमे में शर्मनाक स्थिति बनी हुई है। हालांकि पुलिस के दामन पर दाग लगने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लूट के मामलों  में पुलिसवाले जेल गए हैं। 
 

विज्ञापन
Agra Commissionerate In past too policemen have been jailed in cases of rape molestation and robbery
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पुलिसकर्मियों पर कई बार दाग लग चुके हैं। दुष्कर्म, छेड़छाड़ ही नहीं, लूट-रिश्वत लेने में भी सिपाही से लेकर दरोगा तक को जेल हो चुकी है। चौकी और थानों में वसूली तक के आरोप लगने पर निलंबन की कार्रवाई तक हो चुकी है। हालांकि सख्ती का असर नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


आगरा कमिश्नरेट बनने के बाद वसूली और उत्पीड़न के ही कई मामले सामने आ चुके हैं। कभी चौकी ले जाकर धमकाया गया तो कभी थाने में लाकर जबरन बैनामा करने तक के आरोप लगे। सड़क पर राह चलते भी पुलिस वसूली कर चुकी है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर अधिकारी निलंबन की कार्रवाई करते हैं। विभागीय जांच का आदेश किया जाता है। हालांकि कई बार जांच के बाद भी पुलिसकर्मियों को क्लीन चिट मिल जाती है। कई थाने और चौकियों में सक्रिय गुर्गे तक वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये हो चुके हैं मामले
- एत्मादपुर में थाना कोतवाली में तैनात दरोगा महिला सिपाही के घर में घुस गया था। लोगों ने दरोगा को पकड़कर पीटा था।
- पर्यटन मंत्री के परिचित और भिंड के पशु व्यापारियों के साथ थाना बासौनी पुलिस ने लूट की थी। 28 हजार रुपये लूटे थे। शिकायत मिलने पर पुलिस आयुक्त ने एक दरोगा सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शाहगंज पुलिस ने कारोबारी पिता-पुत्र और भतीजे को अवैध हिरासत में रखा था। समाज विशेष के युवकों से पिटवाया था। एनकाउंटर का भय दिखाकर तहसील में करोड़ों की दुकान का बैनामा कराया। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई हुई थी।

- सरसों के तेल के व्यापारी चंदन गुप्ता से लंगड़े की चौकी पर 15 लाख की लूट हुई थी। दो सिपाही घटना में शामिल थे। उन्हें जेल भेजा गया था।

- जगनेर के गांव नौनी में अनीता नामक महिला ने आत्महत्या की थी। आरोप लगा था कि महिला के पति मनोज को पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस के गुर्गे ने मनोज के एनकाउंटर की बात कहकर पत्नी से रकम मांगी। इससे आहत होकर ही महिला ने आत्महत्या की थी। - मलपुरा के गांव अभयपुरा से आरपीएफ दरोगा और दो सिपाही सहित 5 लोगों ने जीजा-साले का अपहरण कर लिया था। 4 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। पुलिस ने अपहृत मुक्त कराए थे। दरोगा और सिपाहियों को रुपये लेते गिरफ्तार किया गया।
- हाथरस के चांदी कारीगरों से चौकी फाउंड्री नगर में वसूली की गई थी। एनकाउंटर का भय दिखाकर दोनों से 72 हजार रुपये वसूले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed