फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra commissioner amit gupta meeting with divisional officers angry to agra dug roads

व्यवस्था में गड्ढे: शहर की खोदी सड़कों से मंडलायुक्त नाराज, कमेटी देगी लापरवाही की रिपोर्ट, मंडल के अफसरों को दिए ये निर्देश

Wed, 14 Jul 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Jul 2021 12:03 AM IST
सार

मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने बताया कि सड़कों में ठेकेदार व कार्यदायी संस्थाओं के अलावा जिम्मेदार विभागों का काम संतोषजनक नहीं है।

विज्ञापन
agra commissioner amit gupta meeting with divisional officers angry to agra dug roads
समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त अमित गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खोदी पड़ी सड़कों से मंडलायुक्त नाराज हैं। मंगलवार को समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगरायुक्त से बदहाल सड़कों की सत्यापन रिपोर्ट मांगी है। साथ ही वेस्टर्न सीवरेज जोन में सीवर के लिए खोदी सड़कों में लापरवाही की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी को सात दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

विज्ञापन


आयुक्त सभागार में सुबह 11.30 बजे से दोपहर ढाई बजे तक समीक्षा चली। कई विभागों अधिकारी गैर हाजिर रहे। उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने बताया कि सड़कों में ठेकेदार व कार्यदायी संस्थाओं के अलावा जिम्मेदार विभागों का काम संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा, सड़कों को खोदने के बाद निर्धारित समय में बनाया नहीं जाता। जनता को परेशानी होती है। साथ ही सीवर कार्यों की प्रगति से भी मंडलायुक्त असंतुष्ट दिखे। उन्हें सीवर कार्यों में लापरवाही व घटिया गुणवत्ता की शिकायतें मिली हैं। एग्रीमेंट के मुताबिक कार्य नहीं हो रहा। 
विज्ञापन


ठेकेदारों पर एफआईआर, अफसरों पर दंडात्मक कार्रवाई
सीवर और सड़क कार्यों की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी, नगरायुक्त, संयुक्त विकास आयुक्त की तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। सात दिन में शहर का सर्वे कर कमेटी रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा, सड़कों की खोदाई में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर होगी। जिम्मेदार अफसरों के विरुद्ध भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द आवंटित कराएं आवास
आगरा विकास प्राधिकरण की नरायच आवासीय योजना में खाली पड़े आवासों की आवंटन प्रक्रिया जल्द शुरू कराने के निर्देश मंडलायुक्त ने एडीए उपाध्यक्ष राजेन्द्र पैंसिया को दिए हैं। नरायच में बीएसयूपी योजना के तहत तीन हजार से अधिक आवास खाली पड़े हैं। मंडलायुक्त ने कहा, आवंटन से पूर्व आवासों में अधूरे कार्यों को पूर्ण करा लिया जाए। आवासों की आवंटन प्रक्रिया के लिए परियोजना अधिकारी डूडा को नामित किया है।

गुणवत्ता की नहीं आईं रिपोर्ट
मंडल में 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 20 से अधिक परियोजनाएं निर्माणधीन हैं। इनमें गुणवत्ता की जांच के लिए तीन महीने पहले मंडलायुक्त ने नोडल अधिकारी नामित किए थे। मंगलवार की बैठक में अधिकारी गुणवत्ता रिपोर्ट लेकर नहीं आए। इससे नाराज मंडलायुक्त ने नोडल अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। बैठक में मंडलायुक्त ने 50 लाख रुपये की लागत वाली योजनाओं को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

तीसरी लहर: ऑक्सीजन प्लांट, टेस्टिंग लैब करें तैयार 
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर मंडल में प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट को 20 जुलाई तक क्रियाशील करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने बताया कि टेस्टिंग लैब, कोविड हॉस्पिटल चिह्नित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, मंडल में आठ ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गए हैं। 20 प्लांट आगामी दस दिनों में क्रियाशील हो जाएगे। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय से कहा रेलवे स्टेशन पर अनिवार्य रूप से प्रत्येक यात्री की कोविड जांच की जाए। बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थलों पर औचक जांच शिविर लगाएं। तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए मंडलायुक्त ने स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण, भर्तियां व अन्य संसाधन जुटाने के निर्देश दिए हैं। बरसात में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाने को कहा है।

फिरोजाबाद में बढ़ेगी टेस्टिंग क्षमता
मंडलायुक्त ने फिरोजाबाद वेटरनरी इंस्टीट्यूट लैब की क्षमता बढ़ाने के निदेश डीएम को दिए हैं। पहले यहां प्रतिदिन दो हजार लोगों की जांच होती थी। जिसे बढ़ाकर अब पांच हजार किया जाएगा।
 
मथुरा में सात दिन में दिलाएं जमीन
मथुरा डीएम ने सड़क के लिए वन विभाग से जमीन नहीं मिलने की समस्या उठाई। जिसके संबंध में मंडलायुक्त ने सात दिन में वन विभाग द्वारा जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मैनपुरी में अधिग्रहण में न आए अड़चन
मैनपुरी में सड़कों के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की अड़चनों पर चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने डीएम मैनपुरी से कहा, भूमि अधिग्रहण के लिए पक्षकारों से संवाद स्थापित कर समस्या का निस्तारण कराएं। अधिग्रहण के कारण सड़कों के रुके हुए निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण कराएं।

राजा मान सिंह हत्याकांड : सजायाफ्ता नौ बंदी जयपुर केंद्रीय जेल भेजे, पढिए क्या था मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed