फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raja Man Singh Murder Case: Murder Accused Shifted In Jaipur Jail

राजा मान सिंह हत्याकांड : सजायाफ्ता नौ बंदी जयपुर केंद्रीय जेल भेजे, पढिए क्या था मामला

Wed, 14 Jul 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Jul 2021 12:04 AM IST
सार

राजा मान सिंह और उनके सहयोगियों पर राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में कथित टक्कर मारने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Raja Man Singh Murder Case: Murder Accused Shifted In Jaipur Jail
राजा मान सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के केंद्रीय जेल में निरुद्ध भरतपुर के राजा मान सिंह हत्याकांड के मामले में सजायाफ्ता नौ बंदियों को जयपुर केंद्रीय जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, भरतपुर के डीग में 21 फरवरी 1985 में विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार राजा मान सिंह, उनके दो सहयोगियों हरि सिंह और सुमेर सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया था। राजा मान सिंह और उनके सहयोगियों पर राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में कथित टक्कर मारने का आरोप लगाया था। मामले में राजा मान सिंह की पुत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक कान सिंह भाटी, रवि शेखर मिश्र समेत 18 पुलिसकर्मियों को नामजद किया था।

विज्ञापन


हत्याकांड की जांच सीबीआई ने की थी। उसने 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई थी। उच्चतम न्यायालय ने मान सिंह के दामाद और शिकायतकर्ता विजय सिंह की याचिका पर 1989 में मुकदमे की सुनवाई जयपुर की विशेष अदालत से मथुरा स्थानांतरित कर दी थी। पिछले साल जुलाई में मथुरा की अदालत ने पुलिस उपाधीक्षक कान सिंह ठाकुर, रवि शेखर मिश्रा समेत 11 पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजायाफ्ता दस बंदियों रवि शेखर, जगमोहन, वीरेंद्र, पदमाराम, भंवर सिंह, हरि सिंह, शेर सिंह, छतर सिंह, जीवनराम और सुखराम को केंद्रीय जेल आगरा में शिफ्ट किया गया। रवि शेखर की 29 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन

बंदियों को किया शिफ्ट
केंद्रीय जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि नौ बंदियों को जयपुर केंद्रीय जेल भेजा गया है। इस संबंध में शासन से आदेश दिया गया था। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बंदियों को शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-
राजा मानसिंह हत्याकांडः चश्मदीद ने बताई वारदात, एक गोली ने सीना छुआ तो एक ने कान...
ये भी पढ़ें- राजा मानसिंह हत्याकांडः मुख्य आरोपी पूर्व तत्कालीन सीओ कान सिंह की मौत, 82 वर्ष थी उम्र
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed