फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Central Jail Convicted prisoner test positive for COVID

आगरा केंद्रीय कारागार में पहुंचा कोरोना वायरस, सजायाफ्ता कैदी निकला संक्रमित, हड़कंप

Thu, 07 May 2020 12:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 May 2020 12:59 PM IST
सार

  • हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है संक्रमित कैदी 
  • संक्रमित के संपर्क में आए कैदियों को किया जाएगा क्वारंटीन

विज्ञापन
Agra Central Jail Convicted prisoner test positive for COVID
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा केंद्रीय कारागार का सजायाफ्ता कैदी कोरोना पॉजिटिव निकला है। तीन मई को कैदी को एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। चार मई को सैंपल लिया गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब उसके संपर्क के अन्य कैदियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। इन सभी का कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


संक्रमित कैदी झांसी का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 60 साल है। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। ब्रेन स्ट्रोक होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डीआईजी जेल लव कुमार ने बताया कि बंदी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जेल परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। जेल में पहले से सैनिटाइजेशन हो रहा था। मुलाकात बंद थी। स्टाफ को भी सैनिटाइज होने के बाद ही अंदर जाने दिया जाता है।
विज्ञापन

आखिर संक्रमित कैसे हुआ?

लॉकडाउन के बाद से ही जेल में मुलाकात बंद है। ऐसे में कोई बाहरी नहीं आ सकता है। आशंका यह भी है कि वह जेल परिसर में ही संक्रमित हो गया हो। क्योंकि जेल के कई कर्मचारी बाहर से आते हैं। अपने परिवार के लिए जरूरी सामान खरीदते हैं। 

दूसरी आशंका यह है कि एसएन मेडिकल कॉलेज में संक्रमित हुआ हो। केंद्रीय कारागार में क्षमता से अधिक बंदी रह रहे हैं। ऐसे में एक बैरक में 50 से अधिक बंदी रहते हैं। अब जब एक बंदी संक्रमित निकला है तो उसके साथ एक ही बैरक में रहने वाले अन्य बंदियों के भी संक्रमित होने की आशंका है। 

शाहदरा, ट्रांस यमुना, कैलाश मोड़ की गर्भवती संक्रमित

बुधवार को मिले संक्रमितों में चार गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। ये शाहदरा, ट्रांस यमुना, गौरीकुंज कॉलोनी कैलाश मोड़ और लोहामंडी की हैं। कैलाश मोड़ की महिला का उपचार सिकंदरा में स्पेस टॉवर के पास एक क्लीनिक पर चल रहा है। डॉक्टर की सलाह पर टेस्ट कराया, पॉजिटिव आया।

बेलनगंज का सराफा कारोबारी संक्रमित

बेलनगंज के 35 वर्षीय सराफा कारोबारी ने खांसी होने पर जांच कराई तो कोरोना पॉजिटिव आया। उनका कहना है कि वह लॉकडाउन में घर में ही थे। पता नहीं कैसे संक्रमित हो गए। हरीपर्वत के छिद्दा का नगला निवासी जूता फैक्टरी कर्मचारी को दिल का दौरा पड़ा। एसएन ले गए। वहां से निजी अस्पताल लाए। जांच कराई तो कोरोना पॉजिटिव मिला।
कैदी को कोरोना वायरस, सेंट्रल जेल में हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed