{"_id":"5eaae720a75c5b30ac1503e4","slug":"agra-cantt-grp-station-constable-died-of-heart-attack-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैंट जीआरपी थाने के सिपाही की हृदयाघात से मौत, सुबह टहलते समय बिगड़ी थी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट जीआरपी थाने के सिपाही की हृदयाघात से मौत, सुबह टहलते समय बिगड़ी थी तबीयत
Fri, 01 May 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल सुधीर कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा कैंट जीआरपी थाने में तैनात कांस्टेबल सुधीर कुमार (32) की गुरुवार सुबह टहलते समय तबीयत बिगड़ गई। साथी सिपाही उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए, जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर जीआरपी कैंट ने बताया कि कांस्टेबल को हृदयाघात हुआ था।
गांव महोली खेरा, थाना भोगांव (मैनपुरी) निवासी राधेश्याम यादव के बेटे सुधीर कुमार 2005 बैच के आरक्षी थे। एक साल से जीआरपी आगरा कैंट थाने में तैनात थे। वह थाने की बैरक में रहते थे। परिवार गांव में ही रहता था।
इंस्पेक्टर विजय सिंह चक ने बताया कि रोजाना की तरह सुधीर बैरक में रहने वाले अन्य सिपाहियों के साथ थाने के सामने बने पार्क में टहल रहे थे। तभी चक्कर आने की कहकर पेड़ के नीचे बैठे और बेहोश हो गए।

साथी सिपाही लेकर पहुंचे थे अस्पताल
साथी सिपाही उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से एसएन मेडिकल कॉलेज जाने को कहा गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुधीर के परिवार में पत्नी के अलावा आठ साल की बेटी और दो बेटे हैं।
परिवारीजनों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। वह अंतिम संस्कार करने के लिए शव को गांव ले गए।
थाने में दी श्रद्धांजलि
लॉकडाउन के कारण मृत कांस्टेबल का शव लेकर परिवारीजन ही चले। एएसपी अनुराग दर्शन, इंस्पेक्टर विजय सिंह चक व थाने के सिपाहियों ने अपने साथी को श्रद्धांजलि दी।