फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cash Crunch: इस वजह से एक बार फिर हो गए हैं नोटबंदी जैसे हालात, एटीएम में करेंसी का अकाल

Wed, 18 Apr 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 18 Apr 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
agra can not find cash in atm
नकदी का अकाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा समेत पूरे ब्रज में नोटबंदी के बाद एक बार फिर से आगरा वासियों को पिछले चार-पांच दिनों से कैश की किल्लत झेलनी पड़ रही है। एटीएम के बाहर मशीन खराब के बोर्ड टांग दिए गए हैं। पैसा नहीं निकलने के कारण सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनके घर में अक्षय तृतीया के मौके पर शादी है। 
agra can not find cash in atm
नकदी का अकाल - फोटो : अमर उजाला
उनके पास जरूरी सामान खरीदने के लिए भी कैश नहीं है। साथ ही अक्षय तृतीया का बाजार भी लोगों के  पास कैश नहीं होने के कारण फीका पड़ा हुआ है। बाजारों में दुकानें तो सजी हैं, लेकिन खरीदार कम ही पहुंच रहे हैं। जिले में लगभग विभिन्न बैंकों के 639 एटीएम हैं।
agra can not find cash in atm
नकदी का अकाल - फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रमुख एरिया में लगभग 300 एटीएम हैं, लेकिन लोगों को इनसे पैसे प्राप्त नहीं हो रहे हैं। कुछ एटीएम मशीनों के शटर ही गिरा दिए गए हैं। संजय प्लेस क्षेत्र में भी कई बैंकों के एटीएम है। मगर, यहां कैश नहीं निकल रहा है। इधर, कारगिलचौराहा पर चार एटीएम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra can not find cash in atm
नकदी का अकाल - फोटो : अमर उजाला
मगर, यहां भी किसी में कैश नहीं है। रामनगर की पुलिया चौराहा पर स्टेट बैंक के एटीएम से कैश निकालने आए सौरभ अग्रवाल ने बताया कि उनके घर में शादी है और एन वक्त पर एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं। अधिकांश दुकानों पर तो पीओएस (पाइंट ऑफ सेलिंग) मशीन भी नहीं हैं। 
विज्ञापन
agra can not find cash in atm
नकदी का अकाल - फोटो : अमर उजाला
ऐेसे में तमाम छोटे कामकाजों के लिए पैसा कहां से लाएं समझ नहीं आ रहा है। बोदला चौराहा पर लगे एक एटीएम से पैसा निकालने आए अंकित महाजन ने बताया कि कैश न होने के कारण एटीएम खराब होने के बहाना बनाया जाता है। पहले तो सूचना टांगते थे कि एटीएम खराब है और अब तो शटर ही बंद कर देते हैं, ताकि कोई तंग न करे। आम जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed